F35 Hit in Iran Middle East War Latest Updates Trump Israel America Netanyahu अमेरिका के अहंकार पर हमला कर दिया, F-35 फाइटर जेट गिराने पर US का मजाक उड़ा रहा ईरान, International Hindi News - Hindustan
More

अमेरिका के अहंकार पर हमला कर दिया, F-35 फाइटर जेट गिराने पर US का मजाक उड़ा रहा ईरान

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने एक अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया है। ईरान ने इस फाइटर जेट को अमेरिका के अहंकार का प्रतीक बताते हुए कहा कि उसने इसी पर हमला किया है।

Fri, 20 March 2026 09:01 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
अमेरिका के अहंकार पर हमला कर दिया, F-35 फाइटर जेट गिराने पर US का मजाक उड़ा रहा ईरान

अमपश्चिम एशिया में जारी जंग को आज 21 दिन पूरे हो चुके हैं। दोनों तरफ से हमलों की लंबी कतार जारी है। इसी बीच ईरान की तरफ से दावा किया गया है कि उसने अमेरिका के F-35 लाइटनिंग 2 को निशाना बनाया है। IRGC ने गुरुवार को दावा किया कि उसके एयर डिफेंस ने ईरान के आसमान में उड़ रहे अमेरिकी एडवांस स्टेल्थ टैक्नोलॉजी के विमान को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया है। ईरान की तरफ से इस दावे को लेकर अमेरिका का मजाक भी उड़ाया गया है। तेहरान की संसद के स्पीकर ने इसे अमेरिका के हवाई वर्चस्व पर एक प्रतीकात्मक चोट बताया।

अमेरिकी विमान को नुकसान पहुंचाने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए ईरानी संसद के स्पीकर गालिबफ ने अमेरिकी स्टील्थ टैक्नोलॉजी का मजाक उड़ाया। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, "एफ-35 केवल एक मशहूर विमान नहीं था, बल्कि अमेरिकी सेना की अजेयता और घमंड की एक मूर्ति था। इसे एक धार्मिक प्रतीक की तरह पेश किया जाता था। इसे हर नजर ओझल (एयर डिफेंस को चकमा देने वाला) और हर शक्ति से श्रेष्ठ बताया जाता था। लेकिन ईश्वर, उनके भी ऊपर है। इस प्रतीक पर दुनिया में पहली बार वार हुआ है, यह एक व्यवस्था के पतन का क्षण हैं।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेल-गैस और खाद ही नहीं; अब पर्यटन स्थलों पर भी खतरा, ईद पर ईरान ने कर दिया हैरान

ईरान का एफ-35 को क्षतिग्रस्त करने का दावा

ईरानी संसद के स्पीकर की तरफ से यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है, जब आईआरजीसी ने दावा किया है कि उन्होंने अमेरिका के एक ए-35 को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया है। ईरान से जुड़े सरकारी मीडिया ने कथित तौर पर उस क्षण का वीडियो भी जारी किया, जिसमें टकराव के दौरान चमक, धुएं की लकीरें और हवा में विमान के रास्ता बदलने के दृश्य दिखाई देते हैं।ईरान की तरफ से किए गए इन दावों की अगर पुष्टि हो जाती है, तो यह पहली बार होगा, जब कोई एफ-35 लाइटनिंग 2 युद्ध में सफलतापूर्वक निशाना बना है। यह घटना अमेरिकी रक्षा उद्योग और हवाई शक्ति के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'मिसाइल बनती रहेगी', US-इजरायल को धमकी के कुछ घंटे बाद मारे गए ईरानी ब्रिगेडियर

अमेरिका ने नहीं की विमान गिराए जाने की पुष्टि

अभी तक अमेरिका ने विमान के गिराए जाने की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, उनकी तरफ से बताया गया है कि आज एक एफ-35लड़ाई में शामिल था, उसने एक क्षेत्रीय सैन्य अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिग की है। पायलट सुरक्षित है और मामले की जांच की जा रही है। अमेरिका के इस दावे के बावजूद कि ईरान की वायु रक्षा प्रणाली काफी हद तक निष्क्रिय कर दी गई है, यह कथित हमला तेहरान की रक्षा क्षमता और प्रभावशीलता पर नए सवाल खड़े करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होर्मुज पर टैक्स लगाने की तैयारी में ईरान, क्या वाकई वसूला जा सकता है टोल?

अमेरिका की सबसे बड़ी हवाई ताकत है एफ-35

आपको बता दें, अमेरिका का सबसे एडवांस विमान का युद्ध क्षेत्र में निशाना बनाए जाने की घटना ऐसे समय में हुई है। जब पश्चिम एशिया का यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार की रात इजरायल की तरफ से ईरान के ऊर्जा भंडार पर किए गए हमले के बाद ईरान ने पलटवार करते हुए खाड़ी के बाकी देशों के ऊपर भी हमला कर दिया था। इसकी वजह से कतर अपने गैस उत्पादन में 5 साल पीछे हो गया है और यूएई और सऊदी अरब को भी अपना उत्पादन बंद करना पड़ा है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने ऊर्जा क्षेत्रों पर हमला न करने के लिए कहा है।

गौरतलब है कि ईरान को इस युद्ध में अमेरिका और इजरायल की तरफ से बहुत मार पड़ रही है, लेकिन उसके हथियारों ने भी अमेरिका और इजरायल को काफी नुकसान पहुंचाया है। इस अभियान में अभी तक अमेरिका के 5 से ज्यादा विमान आधिकारिक तौर पर गिर चुके हैं। वहीं उसके 7 से ज्यादा सैनिकों की भी मौत हो चुकी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।