Donald Trump posts AI generated video showing FBI arresting Barack Obama 'बराक ओबामा को एफबीआई ने कर लिया गिरफ्तार', डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया एआई वीडियो, International Hindi News - Hindustan
More

'बराक ओबामा को एफबीआई ने कर लिया गिरफ्तार', डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया एआई वीडियो

एआई-जनरेटेड वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप और बराक ओबामा ओवल ऑफिस में एक साथ बैठे दिखाई देते हैं। तभी 2 एफबीआई अधिकारी आते हैं और ओबामा को हिरासत में लेने की कोशिश करते हैं। इस दौरान ओबामा ट्रंप के डेस्क के सामने गिर पड़ते हैं।

Mon, 21 July 2025 08:55 AMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
'बराक ओबामा को एफबीआई ने कर लिया गिरफ्तार', डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट किया एआई वीडियो

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक एआई-जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया, जिसमें व्हाइट हाउस में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को संघीय जांच ब्यूरो (FBI) की ओर से गिरफ्तार करते दिखाया गया है। ट्रुथ सोशल पर शेयर किए गए वीडियो की शुरुआत में ओबामा कहते हैं, 'विशेष रूप से राष्ट्रपति कानून से ऊपर है।' इसके बाद कई अमेरिकी नेताओं के वीडियो क्लिप सामने आते हैं, जिनमें पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन भी शामिल हैं। ये सभी बारी-बारी से कहते हैं कि 'कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘पागल की तरह व्यवहार करते हैं नेतन्याहू’; ट्रंप टीम भी इजरायली पीएम से खुश नहीं
ये भी पढ़ें:ट्रंप की धमकी का असर, यूक्रेन से शांति वार्ता को तैयार हुए पुतिन, दबाव में रूस

एआई से बने वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप और बराक ओबामा ओवल ऑफिस में साथ बैठे नजर आते हैं। तभी एफबीआई के दो अधिकारी आते हैं और ओबामा को गिरफ्तार करने लगते हैं। इस दौरान ट्रंप के पैरों के पास ओबामा गिर जाते हैं मगर उन्हें अरेस्ट कर लिया जाता है। ट्रंप वहां बैठे-बैठे मुस्कुराने लगते हैं। वीडियो के अंत में बराक ओबामा जेल में नजर आते हैं और वह नारंगी रंग के कपड़े पहने हुए हैं। उन्हें देखकर लगता है कि वह बहुत परेशान और बेचैन हैं।

तुलसी गबार्ड के बयान के बाद आया वीडियो

डोनाल्ड ट्रंप ने यह वीडियो अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड के उस बयान के कुछ दिनों बाद शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 2016 में ट्रंप की अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत में रूसी प्रभाव के दावों को लेकर ओबामा प्रशासन पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए। गबार्ड ने दावा किया कि 114 पेज के ईमेल से पता चला है कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्रिमंडल ने खुफिया जानकारी को गलत तरीके से तैयार किया, ताकि यह सामने आए कि रूस चाहता था कि ट्रंप चुनाव जीतें। उन्होंने कहा, 'अमेरिकी आखिरकार यह सत्य जानेंगे कि 2016 में ओबामा प्रशासन के सबसे शक्तिशाली लोगों ने खुफिया जानकारी को राजनीतिक और हथियार के रूप में इस्तेमाल किया।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।