World Now Used to Trump Harsh Words Russia Speaks Out on Ukraine Ceasefire ट्रंप की धमकी का दिखने लगा असर, यूक्रेन से शांति वार्ता करने को तैयार हुए पुतिन, दबाव में रूस, International Hindi News - Hindustan
More

ट्रंप की धमकी का दिखने लगा असर, यूक्रेन से शांति वार्ता करने को तैयार हुए पुतिन, दबाव में रूस

क्रेमलिन ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध को लेकर शांति वार्ता की ओर बढ़ने को तैयार हैं, लेकिन रूस के लिए प्राथमिकता अपने लक्ष्यों को पूरा करना जरूरी है।

Sun, 20 July 2025 07:16 PMGaurav Kala मॉस्को, रॉयटर्स
share
ट्रंप की धमकी का दिखने लगा असर, यूक्रेन से शांति वार्ता करने को तैयार हुए पुतिन, दबाव में रूस

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चौथे साल में प्रवेश कर चुका है और अभी तक दोनों देशों के बीच युद्धविराम नहीं हो पाया है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 50 दिन का अल्टीमेटम दिया था। रूस ने पहले बयान दिया कि उसे ट्रंप की धमकियों की परवाह नहीं, लेकिन अब वो दबाव में है। रूस ने रविवार को कहा है कि पुतिन यूक्रेन संकट का शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं, लेकिन हम अपने लक्ष्यों से पीछे नहीं हटेंगे।

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन युद्ध पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शांति वार्ता के लिए तैयार है, लेकिन रूस अपने "रणनीतिक लक्ष्यों" से पीछे नहीं हटेगा। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने रविवार को कहा, “शांति संभव है, लेकिन हमारे लक्ष्य सर्वोपरि हैं।” यह बयान ट्रंप द्वारा रूस को 50 दिनों की डेडलाइन दिए जाने के कुछ ही दिन बाद आया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि यदि रूस 50 दिनों के भीतर युद्धविराम पर सहमत नहीं होता है, तो अमेरिका और सख्त प्रतिबंध लगाएगा। क्रेमलिन ने कहा कि रूस अपने हितों की रक्षा करना जारी रखेगा और पश्चिमी दबाव में नहीं आएगा।

ट्रंप के कड़वे बोल की आदी दुनिया

क्रेमलिन प्रवक्ता ने आगे कहा कि दुनिया अब ट्रंप की कभी-कभार 'कठोर' बयानबाजी की अभ्यस्त हो चुकी है, लेकिन यह भी सच है कि ट्रंप ने रूस को लेकर हालिया बयानों में शांति समझौते की संभावनाओं को खुला रखा है।

उधर, ट्रंप रूस के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए यूक्रेन को नई सैन्य मदद देने की घोषणा कर चुके हैं, जिसमें पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम भी शामिल है।

रूस के यूक्रेन और पश्चिम पर आरोप

क्रेमलिन ने कहा कि रूस बातचीत से इनकार नहीं कर रहा, लेकिन यूक्रेन और उसके पश्चिमी साझेदारों का आरोप है कि मॉस्को जानबूझकर शांति वार्ताओं में बाधा डाल रहा है। इस बीच, रूस ने यूक्रेनी शहरों पर लंबी दूरी से ड्रोन हमलों को तेज कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में एक रात में रूस ने जितने ड्रोन छोड़े, वह 2024 के कई महीनों के कुल हमलों से अधिक थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रूस में घंटेभर में 5 बार हिली धरती, आखिरी बार 7.4 रही तीव्रता; सुनामी का अलर्ट

यूक्रेन-रूस युद्ध

यूक्रेन पर रूस का हमला फरवरी 2022 में शुरू हुआ था और तब से दोनों देशों के बीच जारी युद्ध में लाखों जानें जा चुकी हैं। अमेरिका और पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को लगातार सैन्य मदद दिए जाने के बावजूद रूस ने कई इलाकों पर कब्जा बनाए रखा है। अब जब ट्रंप फिर से सख्ती के साथ सामने आए हैं और पुतिन शांति के संकेत दे रहे हैं, ऐसे में वैश्विक कूटनीति एक नए मोड़ पर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।