Donald trump announce BRICS countries to get 10 percent tariff pretty soon BRICS देशों को देना ही होगा 10% टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान, International Hindi News - Hindustan
More

BRICS देशों को देना ही होगा 10% टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान

कुछ दिन पहले ट्रंप ने धमकी दी थी कि ब्रिक्स देशों पर वे टैरिफ लगा सकते हैं। मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसका ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देशों को 10 प्रतिशत टैरिफ देना ही होगा।

Tue, 8 July 2025 10:57 PMGaurav Kala रॉयटर्स
share
BRICS देशों को देना ही होगा 10% टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को BRICS देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी। कहा कि इन देशों पर जल्द ही 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। वाइट हाउस में अपने कैबिनेट अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा, "जो भी देश BRICS में शामिल हैं, उन पर जल्द ही 10% शुल्क लगाया जाएगा।"

ट्रंप के इस बयान से साफ है कि अमेरिका BRICS समूह के देशों ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कड़ा व्यापारिक रुख अपना सकता है।

यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब BRICS समूह वैश्विक व्यापार और कूटनीति में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है और कई नए देश भी इसमें शामिल होने की रुचि दिखा चुके हैं। अमेरिका के इस कदम से भारत समेत BRICS देशों की अमेरिकी बाजारों में पहुंच महंगी हो सकती है, जिससे द्विपक्षीय व्यापार संबंधों पर असर पड़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप के किस दावे ने ईरान को भड़काया, भारत-पाक सीजफायर पर भी फैला चुके भ्रम
ये भी पढ़ें:ट्रंप ने लगाया 35% का टैरिफ, इन शेयरों को खरीदने की मची लूट

कॉपर के आयात पर 50 प्रतिशत टैरिफ

एएफपी के मुताबिक, ट्रंप ने मंगलवार को एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि अमेरिका तांबे (कॉपर) के आयात पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने जा रहा है। व्हाइट हाउस में आयोजित कैबिनेट मीटिंग के दौरान ट्रंप ने कहा, "आज हम कॉपर पर कार्रवाई कर रहे हैं।"

दवाओं पर 200 प्रतिशत टैरिफ की चेतावनी

इसके साथ ही ट्रंप ने दवाइयों (फार्मास्युटिकल्स) के आयात पर भी बड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका जल्द ही दवाओं पर एक बड़ी घोषणा करेगा और कम से कम एक साल बाद इन पर 200 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जा सकता है। ट्रंप का कहना है कि अमेरिका अब हर उस सेक्टर को टारगेट करेगा जो घरेलू उद्योग को नुकसान पहुंचा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।