China warned its citizens to evacuate from Iran as soon as possible amid threat of US Attack जितनी जल्दी हो सके, फौरन छोड़ो ईरान; अपने नागरिकों को इस पड़ोसी देश ने चेताया, International Hindi News - Hindustan
More

जितनी जल्दी हो सके, फौरन छोड़ो ईरान; अपने नागरिकों को इस पड़ोसी देश ने चेताया

विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान और पड़ोसी देशों में उसके चीनी दूतावास और कॉन्सुलेट कमर्शियल फ़्लाइट या जमीनी रास्ते से दूसरी जगह जाने की कोशिश कर रहे चीनी नागरिकों को जरूरी मदद देंगे।

Fri, 27 Feb 2026 05:53 PMPramod Praveen एएफपी, बीजिंग/तेहरान
share
जितनी जल्दी हो सके, फौरन छोड़ो ईरान; अपने नागरिकों को इस पड़ोसी देश ने चेताया

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पड़ोसी देश चीन ने शुक्रवार को अपने नागरिकों को “जितनी जल्दी हो सके” ईरान छोड़ने की सलाह दी है। चीन के विदेश मंत्रालय ने जारी एक बयान में कहा कि क्षेत्र में बाहरी सुरक्षा खतरे तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में नागरिकों को सतर्क रहने और जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर जाने की आवश्यकता है। चीन के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा, "ईरान में अभी मौजूद चीनी नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे सुरक्षा सावधानी बरतें और जितनी जल्दी हो सके निकल जाएं।"

यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब संयुक्त राज्य अमेरिका ने भी मध्य-पूर्व में अपनी सैन्य गतिविधियां तेज कर दी हैं और संभावित हमले की आशंकाएं बढ़ गई हैं। अमेरिका ने इज़राइल में अपने गैर-आवश्यक दूतावास कर्मचारियों को वापस बुलाने की अनुमति भी दे दी है, जिससे क्षेत्र में तनाव और गहरा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सबसे पागल शासन को परमाणु हथियार नहीं रखने देंगे, ईरान का नाम ले बोला अमेरिका
ये भी पढ़ें:US से युद्ध की आशंका के बीच ईरान ने लॉन्च कर दी बैलिस्टिक मिसाइल, कितनी है रेंज
ये भी पढ़ें:युद्ध टालने का अंतिम उपाय! अमेरिका-ईरान के बीच होगी तीसरे दौर की परमाणु वार्ता

ओमान की मध्यस्थता में हो रही बातचीत

इसी बीच, ओमान की मध्यस्थता में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत का एक दौर हुआ, जिसे युद्ध टालने की अंतिम कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, शुरुआती सकारात्मक संकेतों के बावजूद तेहरान ने स्पष्ट किया है कि किसी भी समझौते के लिए वॉशिंगटन को अपनी “अत्यधिक मांगें” छोड़नी होंगी।

ईरान की यात्रा से बचने की भी सलाह

चीन के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को फिलहाल ईरान की यात्रा से भी बचने की सलाह दी है। साथ ही यह आश्वासन दिया गया है कि ईरान और आसपास के देशों में मौजूद चीनी दूतावास और वाणिज्य दूतावास जरूरत पड़ने पर नागरिकों को सुरक्षित निकालने में हर संभव मदद करेंगे, चाहे वह वाणिज्यिक उड़ानों के जरिए हो या जमीनी मार्ग से। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की एडवाइजरी यह संकेत देती है कि क्षेत्र में हालात तेजी से बिगड़ सकते हैं और किसी बड़े टकराव की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।