अमेरिका से युद्ध की आशंका के बीच ईरान ने लॉन्च कर दी बैलिस्टिक मिसाइल, कितनी है रेंज
अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने एक नई बैलिस्टिक मिसाइल लांच की है। यह सतह से सतह पर मार करने वाली चौथी पीढ़ी की मिसाइल है। इस नई मिसाइल का नाम खैबर है और इसकी रेंज 2000 किमी है। ईरान ने इसे एक बेहद सीक्रेट जगह पर लांच किया है।
अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने एक नई बैलिस्टिक मिसाइल लांच की है। यह सतह से सतह पर मार करने वाली चौथी पीढ़ी की मिसाइल है। इस नई मिसाइल का नाम खैबर है और इसकी रेंज 2000 किमी है। ईरान ने इसे एक बेहद सीक्रेट जगह पर लांच किया है। बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध का खतरा लगातार बना हुआ है। गुरुवार को दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की परमाणु वार्ता हो रही है। बता दें कि अमेरिका लगातार ईरान के खिलाफ युद्ध की तैयारी में जुटा हुआ है। वह लगातार ईरान की समुद्री सीमा पर अपना युद्ध बेड़ा मजबूत करने में जुटा है।
अमेरिका से चल रही है बातचीत
इस बीच स्विट्जरलैंड के जेनेवा में ओमान की मध्यस्थता के तहत ईरान और अमेरिका के बीच अप्रत्यक्ष परमाणु वार्ता का तीसरा दौर गुरुवार को शुरू हो गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य जमावड़े के कारण दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है।
इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि उनका देश परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा क्योंकि सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने ऐसे हथियारों के विकास प्रतिबंध लगा रखा है। पेजेशकियन ने कहाकि किसी समाज का धार्मिक नेता राजनेताओं की तरह झूठ नहीं बोल सकता और जब उन्होंने घोषणा कर दी है कि हमारे पास परमाणु हथियार नहीं होंगे। इसका मतलब है कि हम इसे नहीं बनाएंगे।
उल्लेखनीय है कि खामेनेई ने 2000 के दशक की शुरुआत में एक फतवा जारी कर परमाणु हथियारों के विकास पर रोक लगा दी थी। हालांकि, अमेरिका लगातार तेहरान पर परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश करने का आरोप लगाता रहा है। वार्ता का यह तीसरा दौर इन्हीं मतभेदों को दूर करने और एक कूटनीतिक समाधान खोजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन