China Promises to Take Back Illegal Migrants After Trump Threats ट्रंप की धमकियों से अब चीन भी कांपा, अवैध चीनी नागरिकों को जल्द वापस लाने का किया वादा, International Hindi News - Hindustan
More

ट्रंप की धमकियों से अब चीन भी कांपा, अवैध चीनी नागरिकों को जल्द वापस लाने का किया वादा

  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को युद्ध स्तर पर देश से बाहर खदेड़ने की तैयारी कर ली है। ट्रंप की एक के बाद एक धमकियों से अब चीन में एक्शन में आ गया है। चीन ने वादा किया है कि वह अपने नागरिकों को जल्द ही वापस लाएगा।

Mon, 27 Jan 2025 02:58 PMJagriti Kumari ब्लूमबर्ग
share
ट्रंप की धमकियों से अब चीन भी कांपा, अवैध चीनी नागरिकों को जल्द वापस लाने का किया वादा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कोलंबिया के राष्ट्रपति के बीच हाल में चली जुबानी जंग के बाद तनाव चरम पर पहुंच गया था। ट्रंप ने इस बीच अवैध प्रवासियों को वापस लेने से इनकार करने पर कोलंबिया पर 50% तक टैरिफ लगाने की धमकी भी दे दी थी। इस तरह की धमकियों के बाद दुनिया के कई देशों में हलचल मची हुई है। अब ट्रंप के डर से चीन भी अपने नागरिकों को जल्द से जल्द चीन वापस लाने की योजना बना रहा है। चीन ने सोमवार को अमेरिका में अवैध चीनी नागरिकों की वापसी को स्वीकार करने का वादा किया है।

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने सोमवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, "वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के बाद चीन सभी नागरिकों को वापस लाएगा।," वहीं जब उनसे अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि चीनी सरकार किसी भी तरह के अवैध प्रवास का पुरजोर विरोध करती है।”

बता दे कि अमेरिकी सरकार के मुताबिक 2022 में अमेरिका में लगभग 2,10,000 अवैध चीनी नागरिक थे। इनमें हांगकांग और मकाऊ के लोग भी शामिल थे। वहीं कोरोना महामारी खत्म होने के बाद से चीनी पासपोर्ट वाले हजारों लोग बिना वैध दस्तावेज के अमेरिकी सीमा में रह रहे हैं। इस बीच होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के एक बयान के अनुसार चीन ने पिछले साल अमेरिका में बिना दस्तावेज के रह रहे चीनी प्रवासियों से भरे चार विमानों को स्वीकार किया था। इससे पहले राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सरकार ने 2018 के बाद से किसी भी नागरिक की वापसी को स्वीकार नहीं किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बस एक अच्छी गोली और…ट्रंप को जान से मारने की धमकी; फ्लोरिडा से गिरफ्तार हुआ शख्स
ये भी पढ़ें:गाजा पर ट्रंप के प्लान से डरे मुस्लिम देश, लाखों लोगों को कहां बसाने की इच्छा
ये भी पढ़ें:अवैध प्रवासियों को लेकर US से भिड़ गया छोटा सा देश, अमेरिकी जहाजों को लौटाया

वहीं ट्रंप ने सत्ता में लौटने के बाद से चीन के प्रति नरम रुख अपनाया है। उन्होंने कई मौकों पर चीन पर 10% टैरिफ लगाने की धमकी जरूर दी है। हालांकि अपने राष्ट्रपति चुनावी अभियान के दौरान वह ज्यादा आक्रमक नजर आ रहे थे और उन्होंने चीन पर 60% तक टैरिफ लगाने की बात भी की थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।