Florida man arrested over violent threats to kill Donald Trump बस एक अच्छी गोली और… ट्रंप को जान से मारने की धमकी; फ्लोरिडा से गिरफ्तार हुआ शख्स, International Hindi News - Hindustan
More

बस एक अच्छी गोली और… ट्रंप को जान से मारने की धमकी; फ्लोरिडा से गिरफ्तार हुआ शख्स

  • अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी मिली है। ट्रंप को फ्लोरिडा के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी थी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले चुनावी अभियान के दौरान भी उन पर जानलेवा हमला हुआ था।

Mon, 27 Jan 2025 12:41 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
बस एक अच्छी गोली और… ट्रंप को जान से मारने की धमकी; फ्लोरिडा से गिरफ्तार हुआ शख्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेते ही अपने फैसलों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनके कई फैसलों को लेकर विवाद भी गहराता जा रहा है। इस बीच अब ट्रंप को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। 46 वर्षीय फ्लोरिडा के एक शख्स को डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। शख्स ने सोशल मीडिया पर ट्रंप को लेकर एक के बाद एक कई आपत्तिजनक पोस्ट किए थे। इससे पहले उसे हिंसक पोस्ट करने के आरोप में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से प्रतिबंधित भी कर दिया गया था।

जानकारी के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के एक दिन पहले किए गए पोस्ट में शख्स ने लिखा, “अमेरिका को बचाने के लिए सिर्फ एक अच्छे बुलेट की जरूरत है।” वहीं पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एफबीआई को मिली जानकारी के आधार पर शख्स को बीते शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के समय उसके पास से भारी मात्रा में कोकीन भी बरामद किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजा पर ट्रंप के प्लान से डरे मुस्लिम देश, लाखों लोगों को कहां बसाने की इच्छा
ये भी पढ़ें:राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने उठाया बड़ा कदम, बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका
ये भी पढ़ें:अमेरिका में पकड़े गए 500 से ज्यादा घुसपैठिये, सैन्य विमान में बिठाकर बाहर छोड़े

यह जानकारी भी मिली है कि फ्लोरिडा के इस शख्स का घर पाम बीच में ट्रंप के मार-ए-लागो घर से कुछ ही मील की दूरी पर है। आरोपी ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पोस्ट करने की बात भी स्वीकार की है। उसने दावा किया है कि वह मजाक कर रहा था। हालांकि पुलिस प्रमुख ने बताया कि वे इस तरह की धमकियों को गंभीरता से लेते हैं। शख्स के अकाउंट से कथित तौर पर जुड़ी एक और पोस्ट में लिखा था, "प्लीज गोली चलवाए जीसस! अमेरिका को बचाओ।" गौरतलब है कि 2024 में ट्रंप पर हुए जानलेवा हमलों के बाद से FBI और सीक्रेट सर्विस हाई अलर्ट पर हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।