Big jolt for Donald Trump Italy refuses US aircraft use of Sicily base for Middle East operations, source says ट्रंप को बड़ा झटका, स्पेन-फ्रांस के बाद अब इस देश ने भी दिखाया अंगूठा; नहीं उतरने दिया युद्धक विमान, International Hindi News - Hindustan
More

ट्रंप को बड़ा झटका, स्पेन-फ्रांस के बाद अब इस देश ने भी दिखाया अंगूठा; नहीं उतरने दिया युद्धक विमान

एक सूत्र ने मंगलवार को एक अखबार की रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए बताया कि इटली ने अमेरिकी सैन्य विमानों को मध्य-पूर्व जाने से पहले सिसिली के सिगोनेला एयर बेस पर उतरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

Tue, 31 March 2026 07:52 PMPramod Praveen रॉयटर्स, रोम
share
ट्रंप को बड़ा झटका, स्पेन-फ्रांस के बाद अब इस देश ने भी दिखाया अंगूठा; नहीं उतरने दिया युद्धक विमान

ईरान जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति यूरोपीय देशों और अपने मित्र देशों से मदद के लिए छटपटा रहे हैं लेकिन एक-एक कर बारी-बारी से सभी देश ट्रंप को झटका दे रहे हैं। एक दिन पहले ही स्पेन ने ईरान युद्ध में शामिल अमेरिकी लड़ाकू विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। अब इटली ने भी अमेरिका को करारा झटका दिया है। इटली ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अमेरिका को अपने सैन्य अड्डे के इस्तेमाल की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब पश्चिम एशिया में युद्ध को लेकर वैश्विक तनाव बढ़ा हुआ है।

इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने मंगलवार को एक अखबार की रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए बताया कि इटली ने अमेरिकी सैन्य विमानों को मध्य-पूर्व जाने से पहले सिसिली के सिगोनेला एयर बेस पर उतरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इटैलियन अखबार डेली कोरिएरे डेला सेरा ने रिपोर्ट किया कि कुछ अमेरिकी बॉम्बर विमानों को मध्य-पूर्व जाने से पहले पूर्वी सिसिली में स्थित सैन्य अड्डे पर उतरना था लेकिन इसकी इजाजत उन्हें नहीं दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होर्मुज जाओ, अपना तेल लाओ; हम नहीं करेंगे मदद, किन देशों पर और क्यों भड़के ट्रंप
ये भी पढ़ें:होर्मुज से गुजरने के लिए भरना होगा टोल टैक्स, ईरान ने लागू कर दिया नियम

US ने आधिकारिक अनुरोध नहीं किया था

हालांकि, अखबार ने यह नहीं बताया कि उन्हें कब उतरना था। अखबार को सूत्रों (जिसे मीडिया से बात करने का अधिकार नहीं था) ने अपनी पहचान बताने से इनकार करते हुए ये जानकारी दी है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट नहीं किया कि इसमें कितने विमान शामिल थे या रोम ने अनुमति देने से कब इनकार किया। अखबार ने आगे बताया कि अनुमति इसलिए नहीं दी गई क्योंकि अमेरिका ने इसके लिए कोई आधिकारिक अनुरोध नहीं किया था और इटली के सैन्य नेतृत्व से परामर्श नहीं किया गया था; जबकि देश में अमेरिकी सैन्य ठिकानों के उपयोग को नियंत्रित करने वाली संधियों के तहत ऐसा करना अनिवार्य है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:35 साल के इस लड़के ने बदल दी पाकिस्तान की तकदीर? कैसे ट्रंप के ‘खास’ बन गए मुनीर
ये भी पढ़ें:ईरान जंग में दो धारी तलवार पर चल रहा पाक, इसलिए बिचौलिया बनने को आतुर मुनीर?

इटली के रक्षा मंत्रालय ने नहीं दी प्रतिक्रिया

फिलहाल, इटली के रक्षा मंत्रालय की ओर से इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। बता दें कि इटली में वामपंथी विपक्षी दलों ने सरकार से आग्रह किया है कि वह इस संघर्ष में शामिल होने से बचने के लिए इटली में स्थित अमेरिकी ठिकानों के उपयोग को रोक दे। इस पर इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की दक्षिणपंथी सरकार ने कहा है कि यदि इस तरह का कोई अनुरोध किया जाता है, तो वह इसके लिए संसदीय अनुमति लेगी। बता दें कि कुछ दिन पहले फ्रांस ने भी अपने एयरस्पेस का इस्तेमाल करने की इजाजत अमेरिका को नहीं दी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।