Anti Semitism on the rise amid Iran war four Jewish ambulances burned in London ईरान युद्ध के बीच बढ़ रहा एंटी सेमिटिज्म, लंदन में यहूदी समुदाय की चार एंबुलेंस फूंकी, International Hindi News - Hindustan
More

ईरान युद्ध के बीच बढ़ रहा एंटी सेमिटिज्म, लंदन में यहूदी समुदाय की चार एंबुलेंस फूंकी

ईरान में जारी युद्ध की वजह से यूरोप में यहूदी समुदाय के प्रति विरोध बढ़ता जा रहा है। रविवार देर रात यहां पर एक यहूदी ट्रस्ट की चार एंबुलेंस को आग के हवाले कर दिया गया, जिससे समुदाय में डर का माहौल है। पीएम स्टार्मर ने इस घटना की निंदा की है।

Mon, 23 March 2026 06:53 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान युद्ध के बीच बढ़ रहा एंटी सेमिटिज्म, लंदन में यहूदी समुदाय की चार एंबुलेंस फूंकी

ईरान में जारी युद्ध की वजह से यूरोपीय देशों समेत दुनिया की कई जगहों पर एंटी सेमिटिज्म बढ़ रहा है। सोमवार को लंदन में एक यहूदी चैरिटी ट्रस्ट की चार एंबुलेंस को आग लगा दी गई। हालांकि इसे अभी आतंकी घटना घोषित नहीं किया गया है, लेकिन जांच की जिम्मेदारी काउंटर-टेरर पुलिस को सौंपी गई है। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर समेत कई धार्मिक और राजनीतिक नेताओं ने इस घटना की निंदा की है।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस घटना को एक भयावह क्रूर यहूदी विरोधी हमला करार दिया। उन्होंने कहा, "हमारे समाज में यहूदी-विरोध के लिए कोई जगह नहीं है और ऐसे समय में हमें एकजुट होकर खड़ा होना बहुत जरूरी है।”

इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए उत्तरी लंदन के गोल्डन ग्रीन इलाके में आग लगने की सूचना मिली थी। इस इलाके में ज्यादातर यहूदी समुदाय के लोग रहते हैं। पुलिस की टीम जब वहां पहुंची तो एक यहूदी स्वयंसेवी संस्था की चार एंबुलेंस जल रही थीं। यह बहुत बुरी तरीके से क्षति ग्रस्त हो चुकी थी। यह संगठन इनकी मदद से लोगों की मदद करने का काम करता है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, एम्बुलेंस में रखे कई ऑक्सीजन सिलेंडर फट गए, जिससे पास की इमारत की खिड़कियां भी टूट गईं। एहतियात के तौर पर आसपास के घरों को खाली करा लिया गया।

गिरफ्त से बाहर हैं अपराधी

लंदन पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आस पास के सभी सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों की पहचान की कोशिश की गई। तीन संदिग्ध काले कपड़ों में हुड पहने नजर आए। जो एक कनिस्टर लेकर एंबुलेंस के पास पहुंचे और फिर उसमें आग लग गई। पुलिस फिलहाल उनकी तलाश कर रही है। स्थानीय निवासी मार्क रीसनर ने बताया कि उन्होंने तेज धमाके सुने और जब वह मौके पर पहुंचे, तब तीसरी एम्बुलेंस में विस्फोट हो रहा था। उन्होंने कहा, “धमाका इतना तेज था कि उसका असर शरीर के अंदर तक महसूस हुआ।” इस हमले से ब्रिटेन के यहूदी समुदाय में डर और चिंता का माहौल बन गया है।

आपको बता दें, ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यूरोप में यहूदी विरोधी घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिली है। अभी कुछ दिन पहले ही लंदन में ही एक यहूदी स्कूल में धमाका हुआ था, जबकि बेल्जियम में भी एक ऐसी ही घटना सामने आई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।