Ayatollah Khamenei moved to highly secure location security managed by top secret अयातुल्ला खामेनेई को हत्या का डर! बंकर में गए, स्पेशल यूनिट कर रही सुरक्षा; मोबाइल का इस्तेमाल बंद, International Hindi News - Hindustan
More

अयातुल्ला खामेनेई को हत्या का डर! बंकर में गए, स्पेशल यूनिट कर रही सुरक्षा; मोबाइल का इस्तेमाल बंद

अयातुल्ला अली खामेनेई ईरान के सर्वोच्च नेता हैं, जिन्होंने 1989 से यह पद संभाला है। वे शिया धर्मगुरु और राजनीतिज्ञ हैं, जिन्होंने ईरान की इस्लामी क्रांति में अहम भूमिका निभाई। खामेनेई देश की नीतियों, सशस्त्र बलों और न्यायपालिका पर नियंत्रण रखते हैं।

Mon, 23 June 2025 08:15 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
अयातुल्ला खामेनेई को हत्या का डर! बंकर में गए, स्पेशल यूनिट कर रही सुरक्षा; मोबाइल का इस्तेमाल बंद

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई को बढ़ते खतरों के बीच बेहद सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया है। तेहरान के अधिकारियों ने यूके टेलीग्राफ को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खामेनेई की सुरक्षा अब एक गुप्त और स्पेशल यूनिट की ओर से की जा रही है। इसमें शामिल अंगरक्षकों की सख्ती से जांच की जाती है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया जब खामेनेई के खिलाफ आंतरिक खतरों और शासन परिवर्तन की चर्चाएं गरम हैं। इजरायली खुफिया एजेंसियों की ओर से उनके शासन के भीतर घुसपैठ की आशंका भी बनी हुई है। 86 वर्षीय नेता साल 1989 से ईरान पर शासन कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पैगंबर मोहम्मद का 'खैबर' कनेक्शन, मिसाइल हमले से ईरान का इजरायल को क्या मैसेज
ये भी पढ़ें:खामेनेई और अन्य नेता ईरान छोड़कर भागने की फिराक में, पूर्व क्राउन प्रिंस का दावा
ये भी पढ़ें:ईरान-इजरायल जंग में US की एंट्री के बाद चीन में HQ-29 की क्यों चर्चा, क्या है ये

21 जून को अमेरिका के ईरान-इजरायल युद्ध में शामिल होने के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिकी सेना ने ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर बमबारी की है। इनमें फोर्डो में गहरे भूमिगत यूरेनियम संवर्धन फैसिलिटी भी शामिल है। बताया जा रहा है कि इसके बाद ही खामेनेई को एक बंकर में शिफ्ट कर दिया गया। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, हत्या के प्रयासों की आशंका के चलते खामेनेई ने अपने विश्वसनीय सहयोगियों के साथ बातचीत सीमित कर दी है। उन्होंने मोबाइल समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक संपर्क बंद कर दिए ताकि उनकी लोकेशन का पता लगाना मुश्किल हो।

क्यों बढ़ गई है खामेनेई की चिंता

इजरायल की ओर से हाल ही में हिजबुल्लाह के पेजर विस्फोटों और 11 सीनियर सैन्य अधिकारियों व 14 परमाणु वैज्ञानिकों की हत्याओं से चिंता बढ़ी हुई है। इन घटनाओं ने खामेनेई के डर को और बढ़ा दिया है। इजरायल ने खुले तौर पर शासन परिवर्तन की मांग की है, जिसके लिए खामेनेई का जीवित रहना बाधा माना जा रहा है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बीते दिनों कहा था कि खामेनेई की हत्या से ईरान-इजरायल संघर्ष समाप्त हो सकता है। उन्होंने खामेनेई को निशाना बनाने की संभावना से इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा, 'मैं विवरण में नहीं जाऊंगा, लेकिन हमने उनके शीर्ष परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाया है।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।