Reza Pahlavi says Iran is collapsing Ayatollah Ali Khamenei and others are trying to flee अयातुल्लाह अली खामेनेई और दूसरे नेता ईरान छोड़कर भागने की फिराक में, पूर्व क्राउन प्रिंस का दावा, International Hindi News - Hindustan
More

अयातुल्लाह अली खामेनेई और दूसरे नेता ईरान छोड़कर भागने की फिराक में, पूर्व क्राउन प्रिंस का दावा

ईरान ने कहा कि अमेरिका ने मिसाइलों और 30 हजार पाउंड के बंकर-बस्टर बमों से तीन स्थलों पर हमला किया। इस जोखिम भरे कदम से उसने एक बहुत बड़ी रेड लाइन पार कर दी है। इस बीच, सोमवार को फिर से ईरान के परमाणु ठकाने पर हमला हुआ।

Mon, 23 June 2025 06:36 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
अयातुल्लाह अली खामेनेई और दूसरे नेता ईरान छोड़कर भागने की फिराक में, पूर्व क्राउन प्रिंस का दावा

ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी ने सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई पर सोमवार को जोरदार निशाना साधा। पेरिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उन्होंने दावा किया कि ईरान का इस्लामिक गणराज्य ढह रहा है और खामेनेई सहित दूसरे नेता देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने खामेनेई को संबोधित करते हुए कहा, 'आप पद छोड़ दें। अगर ऐसा करते हैं तो आपको निष्पक्ष सुनवाई और कानूनी प्रक्रिया का अधिकार मिलेगा।' पहलवी ने चेतावनी दी कि यदि पश्चिमी देश इस शासन को समर्थन देते हैं तो इससे और खूनखराबा व अराजकता फैलेगी, क्योंकि यह शासन अपमान के बाद आत्मसमर्पण नहीं करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-इजरायल जंग में US की एंट्री के बाद चीन में HQ-29 की क्यों चर्चा, क्या है ये
ये भी पढ़ें:US पर अटैक को तैयार बैठे हैं ईरानी स्लीपर सेल, G7 समिट में ट्रंप को मिली थी धमकी

पूर्व क्राउन प्रिंस ने कहा कि वह राजनीतिक सत्ता की तलाश में नहीं हैं, बल्कि इस संकटकाल में ईरान को शांति, स्थिरता और लोकतांत्रिक परिवर्तन की ओर ले जाना चाहते हैं। उन्होंने ईरानी सेना और सुरक्षा बलों से अपील की कि वे पतन हो रहे शासन का साथ न दें। वे लोगों के साथ मिलकर इतिहास में अहम भूमिका निभाएं। पहलवी ने दावा किया कि शासन के कमांड और नियंत्रण ढांचे तेजी से टूट रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस आतंकवादी शासन को और समर्थन न देने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि शासन के पतन के बाद ईरान में अराजकता या गृहयुद्ध नहीं होगा, क्योंकि उनके पास आगे की योजना तैयार है।

ईरान और इजरायल के बीच सैन्य तनाव चरम पर

यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान और इजरायल के बीच सैन्य तनाव चरम पर है। हाल ही में अमेरिकी बी-2 हमलों ने ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया, जिससे शासन पर दबाव बढ़ गया है। रेजा पहलवी ने कहा कि यह 46 साल के शासन के खिलाफ ईरानी राष्ट्र की लड़ाई का अंत है। इस बीच, ईरान के फोर्दो स्थित भूमिगत यूरेनियम संवर्धन स्थल पर सोमवार को फिर से हमला किया गया। ईरान ने भी इजरायल पर मिसाइलों और ड्रोनों की बौछार कर दी।

साथ ही, ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी कि ईरानी परमाणु स्थलों पर बड़े पैमाने पर किए गए हमलों के मद्देनजर अब उसकी सेना को अमेरिकी ठिकानों पर हमला करने की खुली छूट मिल गई है। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि फोर्दो स्थित परमाणु केंद्र रविवार को हुए हमले में भी प्रभावित हुआ था और सोमवार को इस पर फिर से हमला किया गया। इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है कि हमला किसने किया और कितना नुकसान हुआ। हालांकि, इजरायल ने पहले कहा था कि वह ईरान पर हवाई हमले कर रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।