Amid Donald Trump threats Iranians get alert on phones claims report मैन ऑफ ऐक्शन हैं ट्रंप…अचानक ईरानियों को फोन पर मिलने लगे मैसेज, कौन कर रहा अलर्ट, International Hindi News - Hindustan
More

मैन ऑफ ऐक्शन हैं ट्रंप…अचानक ईरानियों को फोन पर मिलने लगे मैसेज, कौन कर रहा अलर्ट

अमेरिका से तनाव के बीच अचानक से ईरान के हजारों लोगों को मैसेज मिल रहे हैं। सोमवार को मोबाइल पर आए इस मैसेज में ईरान के लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। पर्सियन भाषा में लिखे इन मैसेजेज का मजमून कुछ यूं है, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति ऐक्शन वाले आदमी हैं। इंतजार करो और देखो।’

Mon, 23 Feb 2026 08:44 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, तेहरान
share
मैन ऑफ ऐक्शन हैं ट्रंप…अचानक ईरानियों को फोन पर मिलने लगे मैसेज, कौन कर रहा अलर्ट

अमेरिका से तनाव के बीच अचानक से ईरान के हजारों लोगों को मैसेज मिल रहे हैं। सोमवार को मोबाइल पर आए इस मैसेज में ईरान के लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। पर्सियन भाषा में लिखे इन मैसेजेज का मजमून कुछ यूं है, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति ऐक्शन वाले आदमी हैं। इंतजार करो और देखो।’ यह मैसेज किसी अनजान नंबर से आ रहा है। यह खबर ईरान इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी ने सरकारी मीडिया के हवाले से दी है। यह समाचार ऐसे समय में आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने तेहरान पर कूटनीतिक हमले बढ़ा दिए हैं। साथ ही संभावित सैन्य हमले के लिए मध्य पूर्व में नौसैनिक बल भी जुटा लिए हैं।

ईरान के विदेश मंत्री ने क्या कहा
गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान पर एक सीमित सैन्य हमले के बारे में सोच रहे हैं। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच गुरुवार को जेनेवा में दूसरे दौर की बातचीत होनी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागाची ने रविवार को सीबीएस से कहा था कि वह दोनों देशों के बीच तनाव का डिप्लोमैटिक समाधान देख रहे हैं। साथ ही यह भी कहाकि अमेरिका सेना द्वारा की जा रही तैयारियों से उनका देश बिल्कुल भी दबाव में नहीं है।

अमेरिका ने लेबनान में खाली कराई एंबेसी
पड़ोसी देश लेबनान में अमेरिका ने सोमवार को अपनी एंबेसी को खाली कराया। दोनों देशों के बीच युद्ध के बढ़ते खतरों के बीच ट्रंप की धमकी पर ईरान ने भी चेतावनी जारी की है। ईरान ने कहा है कि अगर अमेरिका ने हमला किया तो इसका अंजाम बुरा होगा। ईरान अपने परमाणु प्रोग्राम पर एक समझौते की योजना तैयार कर रही है। आने वाले दिनों में यह मध्यस्थों के लिए एक प्रपोजल ड्राफ्ट कर रहा हैं। ईरान का जोर इस बात पर है कि उसका परमाणु कार्यक्रम आम लोगों के लिए है, लेकिन पश्चिम को ऐसा लगता है कि वह बम बना रहा है।

क्या बोला ईरान
अमेरिका की बढ़ती शत्रुतापूर्ण और आक्रामक बयानबाजी के विषय में ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहाकि अमेरिकी धमकियां ईरान के दृष्टिकोण को नहीं बदलेंगी। देश के सशस्त्र बल अलर्ट पर हैं। उन्होंने कहाकि अगर बात युद्ध तक पहुंचती है, तो हमारे लड़ाके जवाब देंगे। हमारी सेनाएं पूरी सतर्कता के साथ ईरान की संप्रभुता की रक्षा के लिए 24 घंटे तैयार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:US में मंगलवार से टैरिफ पर ब्रेक, SC के फैसले के 3 दिन बाद 'ट्रंप' वसूली बंद
ये भी पढ़ें:क्या है रोबो टैक्सी, जो लंदन की सड़कों पर दौड़ने को है तैयार; जानिए सबकुछ
ये भी पढ़ें:ईरान पर हमले को अमेरिका तैयार, ना माना तो 2026 के अंत में तबाही पर विचार: NYT

प्रवक्ता ने परमाणु निगरानी पर कहा कि ईरान के पास अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के दौरों के लिए कोई पूर्व शर्त नहीं है। उन्होंने नियमित सहयोग और हालिया हमलों में क्षतिग्रस्त सुविधाओं के निरीक्षण के बीच अंतर स्पष्ट किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।