after Supreme Court order America will stop levying tariffs from Tuesday Know latest update अमेरिका में मंगलवार से टैरिफ पर ब्रेक, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के 3 दिन बाद 'ट्रंप' वसूली पूरी तरह बंद, International Hindi News - Hindustan
More

अमेरिका में मंगलवार से टैरिफ पर ब्रेक, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के 3 दिन बाद 'ट्रंप' वसूली पूरी तरह बंद

अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा एजेंसी ने सोमवार को अपने कार्गो सिस्टम मैसेजिंग सर्विस पर शिपर्स को सूचित किया कि वह मंगलवार को पूर्वी मानक समय के अनुसार रात 12:01 बजे से आईईईपीए के तहत लगाए गए सभी टैरिफ कोड को निष्क्रिय कर देगी और इनकी वसूली रोक देगी।

Mon, 23 Feb 2026 07:35 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
अमेरिका में मंगलवार से टैरिफ पर ब्रेक, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के 3 दिन बाद 'ट्रंप' वसूली पूरी तरह बंद

20 फरवरी 2026 को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से ऐतिहासिक फैसला सुनाया कि अंतर्राष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्तियां अधिनियम (IEEPA) राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने की शक्ति नहीं देता। इस फैसले ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ को पूरी तरह अवैध करार दिया। अब अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा एजेंसी ने सोमवार को अपने कार्गो सिस्टम मैसेजिंग सर्विस पर शिपर्स को सूचित किया कि वह मंगलवार को पूर्वी मानक समय के अनुसार रात 12:01 बजे (0501 जीएमटी) से आईईईपीए के तहत लगाए गए सभी टैरिफ कोड को निष्क्रिय कर देगी और इनकी वसूली रोक देगी।

सीबीपी ने स्पष्ट नहीं किया कि फैसले के बाद भी बंदरगाहों पर टैरिफ क्यों वसूलते रहे, और संदेश में आयातकों के लिए संभावित रिफंड (धनवापसी) की कोई जानकारी नहीं दी गई। हालांकि, विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2025 में इन टैरिफ से जमा हुए 175 अरब डॉलर से अधिक राजस्व पर रिफंड की संभावना है, क्योंकि पेन-व्हार्टन बजट मॉडल के अनुसार ये टैरिफ प्रतिदिन 500 मिलियन डॉलर से अधिक का सकल राजस्व उत्पन्न कर रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रीनलैंड को हासिल करने की इच्छा के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, क्या है पूरा मामला

संदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस रोक का ट्रंप द्वारा लगाए गए अन्य टैरिफ पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, जिसमें धारा 232 राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और धारा 301 अनुचित व्यापार व्यवहार कानून के तहत लगाए गए टैरिफ शामिल हैं। एजेंसी ने कहा कि वह आवश्यकतानुसार सीएसएमएस संदेशों के माध्यम से व्यापार समुदाय को अतिरिक्त मार्गदर्शन प्रदान करेगी। दरअसल, कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रतिक्रिया में एक अलग कानूनी प्रावधान (धारा 122, ट्रेड एक्ट 1974) के तहत नया 15% वैश्विक टैरिफ लगाया, जो मंगलवार से प्रभावी होगा, हालांकि यह अधिकतम 150 दिनों तक सीमित हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरिफ पर SC से झटके के बाद क्या करेंगे डोनाल्ड ट्रंप? शुल्क लगाने के और भी तरीके

गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को 'बेहद निराशाजनक' बताया था और कहा था कि उनके पहले के टैरिफ के खिलाफ मतदान करने वाले न्यायाधीशों को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धारा 122 के तहत 10 प्रतिशत शुल्क 'समायोजन प्रक्रिया की शुरुआत' है और अदालत द्वारा रद्द किये गये टैरिफ के स्थान पर वैकल्पिक उपायों का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा था कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े टैरिफ (धारा 232) और व्यापार उपचार उपाय (धारा 301) पहले की तरह लागू रहेंगे। प्रशासन ने धारा 301 के तहत कथित 'अनुचित व्यापार प्रथाओं' को लेकर नई जांच भी शुरू की है, जिसके परिणामस्वरूप आगे और शुल्क लगाये जा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरे पास बैकअप प्लान, सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ वाले फैसले पर क्या बोले ट्रंप

इस दौरान ट्रंप ने अपने पहले के टैरिफ उपायों को अमेरिकी राजस्व बढ़ाने और शेयर बाजार को समर्थन देने वाला बताया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अदालत ने विदेशी हितों का पक्ष लिया है। उन्होंने पुष्टि की कि भारत सहित विभिन्न देशों के साथ हुए हालिया द्विपक्षीय समझौते और पारस्परिक टैरिफ समायोजन नई कानूनी व्यवस्था के तहत जारी रहेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।