यह क्या कर दिया... जंग के बीच इजरायल की किस हरकत पर भड़का अमेरिका, बिगड़ गई बात
अमेरिका नाराज है और उसका कहना है कि इजरायल को जंग को इस स्तर तक नहीं भड़काना चाहिए। ऐसी जंग से ईरान के आम लोगों को परेशानी हो रही है और ऐसा करना गलत था। जंग को ऐसा मोड़ नहीं लेना चाहिए। यही नहीं कहा जा रहा है कि जब तेल अवीव से अमेरिका को इन हमलों के बारे में बताया गया तो उसने नाराजगी जाहिर की।

ईरान पर इजरायल के हमले 28 फरवरी से ही जारी हैं। उसके साथ अमेरिका ने भी मिलकर अटैक किए हैं, लेकिन अब इजरायल और अमेरिका में ही अनबन की स्थिति पैदा हो गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि इजरायल की ओर से ईरान के तेल डिपो पर जो हमले किए हैं, उससे हालात ज्यादा बिगड़ गए हैं। इसी को लेकर अमेरिका नाराज है और उसका कहना है कि इजरायल को जंग को इस स्तर तक नहीं भड़काना चाहिए। ऐसी जंग से ईरान के आम लोगों को परेशानी हो रही है और ऐसा करना गलत था। जंग को ऐसा मोड़ नहीं लेना चाहिए। यही नहीं कहा जा रहा है कि जब तेल अवीव से अमेरिका को इन हमलों के बारे में बताया गया तो उसने नाराजगी जाहिर की।
इस हमले के बाद तेल अवीव की ओर से अमेरिका को जानकारी दी गई। उसका कहना था कि हमने जिन ऑइल फैसिलिटीज पर हमला किया है, उनका इस्तेमाल मिसाइल लॉन्चर्स में ईंधन भरने के लिए क्या जाता था। लेकिन अमेरिका ने कहा कि हमें ऐसे हमले की उम्मीद नहीं था। Axios ने अपनी रिपोर्ट में एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से लिखा है कि हम इस तरह के हमले से हैरान हैं। जंग में इतने भीषण हमले की उम्मीद भी हमने नहीं की थी। एक इजरायली अधिकारी ने कहा कि अमेरिका का रिएक्शन चौंकने वाला था। वहां से संदेश आया था- आपने यह क्या कर दिया...।
हालांकि अब तक इस मसले पर खुलकर ना तो अमेरिकी अधिकारियों ने बात की है और ना ही इजरायल की ओर से कुछ कहा गया है। ईरान की ओर से तेहरान के तीन ऑइल डिपो और एक रिफाइनरी पर हमला हुआ है। इस हमले के बाद तेहरान के आसमान में इतना धुआं उठा कि काला पड़ गया है। इसके अलावा आसपास की इमारतों और इलाके में तेल की मोटी परत जम गई है। इसकी सफाई करना मुश्किल हो गया है। यही नहीं आसमान में जमा धुआं अब धीरे-धीरे पिघलकर टपक रहा है। इसके कारण हवा जहरीली हो गई है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ीं गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
तेहरान के लोगों को घर में ही रहने की सलाह, हवा हुई जहरीली
यही कारण है कि तेहरान के लोगों को मास्क लगाकर ही निकलने की सलाह दी गई है। इसके अलावा यदि जरूरी काम ना हो तो बाहर निकलने से ही मना किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हमला ऐसा था कि एक डिपो पर आग लगी तो ऐसा लगा कि आग का दरिया ही निकल आया है। देर तक आग लगी रही और बड़े इलाके को चपेट में लेने की आशंका थी। इस हमले के चलते जंग को अत्यधिक भड़काने के आरोप लग रहे हैं। इसके अलावा मानवीय दृष्टिकोण से भी इस तरह के हमले को लेकर चिंता जताई जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन