Weather Takes a U-Turn in Himachal, Mercury Drops by Up to 10 Degrees Amidst Storms and Rain हिमाचल में अचानक बदला मौसम, आंधी-बारिश से 10 डिग्री तक गिरा पारा; अगले दो दिन कैसा रहेगा हाल, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल में अचानक बदला मौसम, आंधी-बारिश से 10 डिग्री तक गिरा पारा; अगले दो दिन कैसा रहेगा हाल

ऊना में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, नाहन में 20 डिग्री, कांगड़ा में 19.5 डिग्री, बरठीं में 19 डिग्री, धर्मशाला में 18 डिग्री, मंडी में 17.5 डिग्री, सुंदरनगर में 17  डिग्री, सोलन में 15 डिग्री, शिमला में 12 डिग्री और मनाली में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Tue, 28 April 2026 07:33 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, शिमला, हिमाचल प्रदेश
share
हिमाचल में अचानक बदला मौसम, आंधी-बारिश से 10 डिग्री तक गिरा पारा; अगले दो दिन कैसा रहेगा हाल

हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। कई इलाकों में हल्की बारिश और तेज आंधी चली, जिसका सीधा असर तापमान पर पड़ा और पूरे प्रदेश में गर्मी से बड़ी राहत महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में करीब 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। इससे पिछले कुछ दिनों से तप रहे लोगों को राहत मिली है।

सबसे ज्यादा असर मैदानी और निचले इलाकों में देखने को मिला। ऊना में जहां सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहां मंगलवार को तापमान गिरकर 32.6 डिग्री रह गया। शिमला में भी मौसम पूरी तरह बदल गया और यहां अधिकतम तापमान करीब 9 डिग्री गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस समय मनाली से भी कम रहा।

कहां कितना रहा अधिकतम तापमान

मनाली में अधिकतम तापमान 6 डिग्री की गिरावट के साथ 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सुंदरनगर में 24.6 डिग्री, धर्मशाला में 27 डिग्री, नाहन में 29.5 डिग्री, सोलन में 20.5 डिग्री, कांगड़ा में 29.4 डिग्री, मंडी में 25.6 डिग्री और बरठीं में 29.1 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में पंचायती चुनाव का ऐलान; 3 चरणों में होगा मतदान, कब आएंगे नतीजे?

बारिश का असर न्यूनतम तापमान पर भी पड़ा

न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। ऊना में न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री, नाहन में 20.0 डिग्री, कांगड़ा में 19.5 डिग्री, बरठीं में 19.0 डिग्री, धर्मशाला में 18.0 डिग्री, मंडी में 17.5 डिग्री, सुंदरनगर में 17.0 डिग्री, सोलन में 15.0 डिग्री, शिमला में 12.0 डिग्री और मनाली में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान हवाई फायरिंग, गोली लगने से महिला की मौत

बुधवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने 29 अप्रैल के लिए भी अलर्ट जारी किया है। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में ओलावृष्टि, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली कड़कने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिमला रोपवे प्रोजेक्ट: 13 स्टेशनों वाला नेटवर्क, मगर बजट ने बढ़ाई सरकार की टेंशन

30 अप्रैल से 1 मई तक होगी हल्की बारिश और आंधी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण यह बदलाव आया है और अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। 30 अप्रैल और 1 मई को भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और आंधी चलने की संभावना है। इसके बाद 2 से 4 मई के बीच भी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है।

अचानक बदले इस मौसम ने जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों और बागवानों के लिए तेज हवाओं और ओलावृष्टि से नुकसान की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।