Special instructors will be appointed in Himachal Pradesh says Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu शिक्षा नीति में बड़े बदलाव करेगी सुक्खू सरकार, स्पेशल इंस्ट्रक्टर की होगी नियुक्ति, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शिक्षा नीति में बड़े बदलाव करेगी सुक्खू सरकार, स्पेशल इंस्ट्रक्टर की होगी नियुक्ति

सीएम सुक्खू ने बताया है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के अधीन लाए जा रहे सरकारी स्कूलों में सरकारी स्कूलों में गणित और अंग्रेजी के लिए स्पेशल इंस्ट्रक्टर नियुक्त किए जाएंगे।

Sun, 4 Jan 2026 08:46 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान
share
शिक्षा नीति में बड़े बदलाव करेगी सुक्खू सरकार, स्पेशल इंस्ट्रक्टर की होगी नियुक्ति

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को जानकारी दी है कि राज्य की शिक्षा नीति में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। सुक्खू ने बताया है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के अधीन लाए जा रहे सरकारी स्कूलों में गणित और अंग्रेजी के लिए स्पेशल इंस्ट्रक्टर नियुक्त किए जाएंगे।

सीएम रविवार को हमीरपुर के नादौन विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिन के दौरे पर थे। इस दौरान अमलेहर ग्राम पंचायत के अपने पैतृक गांव भवड़ां में उन्होंने लगभग 60 लाख रुपये की लागत से बने गुग्गा धाम और पार्क के उद्घाटन के बाद जनसभा को भी संबोधित किया। सुक्खू ने अपने संबोधन में जानकारी दी कि जल्द ही स्कूलों में स्पेशल इंस्ट्रक्टर की नियुक्ति की जाएगी।

सीएम ने इस दौरान बताया कि ‘अमलैहड़ स्कूल को भी सीबीएसई का दर्जा मिल गया है। वहीं राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का काम तेजी से चल रहा है और अगले साल से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। अमलैहड़ समेत राज्य के चार चुने हुए स्कूलों में मल्टीपल सब्जेक्ट सिस्टम लागू किया जाएगा, ताकि बच्चे अपनी पसंद के सब्जेक्ट चुन सकें।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'चिट्टा' से निपटने को हिमाचल सरकार ने बनाई 3-चरणीय योजना, CM ने बताया पूरा प्लान
ये भी पढ़ें:बेरोजगारों को हिमाचल सरकार ने दी खुशखबरी, राज्य में जल्द होगी पटवारियों की भर्ती
ये भी पढ़ें:हिमाचल सरकार की 1843करोड़ की बकाया हिस्सेदारी अटकी, रेल परियोजना का काम हुआ धीमा

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में पेयजल योजनाओं पर लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए यूवी टेक्नोलॉजी और ओजोनेशन प्रक्रिया अपनाई जा रही है। सीएम ने अपने इस दौरे के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्या को भी सुना।

अपने पैतृक गांव भवड़ां पहुंकर मां से आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान सीएम सुक्खू से मिलकर परिवार काफी भावुक भी नजर आया। आधा घंटा घर मे रुकने के बाद वे शिमला के लिए रवाना हो गए जहां हिम एमएसएमई फेस्ट 2026 के तहत देश-विदेश से आए उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और उद्यमियों से संवाद किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।