PM Modi Petol Saving Appeal How Himachal CM Sukhu Has Been Leading the Way for 3 Years PM मोदी ने जिस काम के लिए सभी से की अपील, CM सुक्खू तो वो बीते 3 साल से कर रहे!, Shimla Hindi News - Hindustan
More

PM मोदी ने जिस काम के लिए सभी से की अपील, CM सुक्खू तो वो बीते 3 साल से कर रहे!

नगर निगम मंडी के चुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे सीएम ने बताया कि 'हमने अपने काफिले के अलावा मंत्रियों के काफिलों में भी पहले से कटौती कर रखी है। इसके अलावा मंत्रियों और विधायकों के वेतन में अस्थाई कटौती की गई है। सरकार के इन्हीं प्रयासों से प्रदेश आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता की तरफ आगे बढ़ रहा है।'

Thu, 14 May 2026 06:24 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
PM मोदी ने जिस काम के लिए सभी से की अपील, CM सुक्खू तो वो बीते 3 साल से कर रहे!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौजूदा वैश्विक हालात के बीच देशवासियों से पेट्रोल, डीजल और गैस का इस्तेमाल सोच-समझकर करने की अपील की है। पीएम की इस अपील के बाद विपक्षी नेताओं ने भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का तो कहना है कि वे पिछले तीन साल से पेट्रोल और डीजल बचा रहे हैं।

सीएम ने कहा है कि वे बीते तीन साल से इलेक्ट्रिक गाड़ी से चल रहे हैं जिसका खर्च पेट्रोल और डीजल से काफी कम आता है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा ‘मैं पिछले तीन वर्षों से इलेक्ट्रिक गाड़ी का इस्तेमाल कर रहा हूं, जिसमें डीजल और पेट्रोल का कोई प्रयोग नहीं होता। हम हमेशा अनावश्यक खर्च से बचते आए हैं और यही कारण है कि हमारा प्रदेश आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति कर रहा है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा ऐलान, सुनकर खुश जाएंगे किसान

नगर निगम मंडी के चुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे सीएम ने बताया कि 'हमने अपने काफिले के अलावा मंत्रियों के काफिलों में भी पहले से कटौती कर रखी है। इसके अलावा मंत्रियों और विधायकों के वेतन में अस्थाई कटौती की गई है। सरकार के इन्हीं प्रयासों से प्रदेश आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता की तरफ आगे बढ़ रहा है।'

गर्वनर ने आधा किया काफिला

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी की मुहिम को अपना पूरा समर्थन देते अपने आधिकारिक वीआईपी काफिले को तुरंत प्रभाव से आधा कर दिया है। यही नहीं लोक भवन को “फ्यूल कंजर्वेशन जोन” घोषित कर दिया गया है। अब से रविवार को अब से 'पेट्रोल-फ्री संडे' मनाया जाएगा जिसके तहत रविवार के दिन आधिकारिक कामकाज के लिए पेट्रोल-डीजल व्हीकल का इस्तेमाल नहीं होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुक्खू की आलोचना, प्रतिभा का पद दूसरे को; हिमाचल संकट पर रिपोर्ट आई

हेलीकॉप्टर का भी नहीं करेंगे इस्तेमाल

तेल बचाने की कवायद में गर्वनर ने ये भी एलान किया कि जब तक पश्चिम एशिया तनाव खत्म नहीं हो जाता और तेल की कीमतें स्थिर नहीं हो जाती तब तक किसी भी आधिकारिक कार्यक्रम के लिए राज्य सरकार के हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं करेंगे। उनका मानना है कि एक ओर जहां देश को ईंधन बचाने की सीख दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर हेलीकॉप्टर जैसे खर्चीले साधनों का उपयोग उस संदेश की मूल भावना के खिलाफ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईवीएम को कोई भी कर सकता है हैक; हिमाचल सीएम सुक्खू ने चुनाव नतीजों पर उठाए सवाल

पीएम ने खुद भी कम किया काफिला

प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ जनता से ही अपील नहीं की है बल्कि खुद भी अपने लंबे चौड़े काफिले को बेहद कर कर दिया। बुधवार को प्रधानमंत्री जब अपने आधिकारिक आवास से दफ्तर पहुंचे तो उनके काफिले में सिर्फ दो ही गाड़ियां नजर आई थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।