Big announcement of CM Sukhwinder Singh Sukhu apple farmers will be happy to hear this CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा ऐलान, सुनकर खुश हो जाएंगे किसान, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा ऐलान, सुनकर खुश हो जाएंगे किसान

हिमाचल प्रदेश के किसानों के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि नए साल से सेब की खेती करने वाले किसानों को किफायती दाम पर खाद, कीटनाशक उपलब्ध कराई जाएगी।

Sun, 31 Dec 2023 06:20 PMMohammad Azam भाषा, शिमला
share
CM सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा ऐलान, सुनकर खुश हो जाएंगे किसान

हिमाचल प्रदेश के किसानों के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। नए साल से किसानों के लिए खुशखबरी सामने आई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को कहा कि प्रदेश सरकार एक जनवरी से एचपीएमसी के माध्यम से सेब उत्पादकों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण बागवानी उपकरण, उर्वरक और कीटनाशक उपलब्ध कराएगी। उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन और प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) ने अपना मार्जिन 15 प्रतिशत से घटाकर नौ प्रतिशत कर दिया है, जिससे सेब उत्पादकों को अधिक किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एचपीएमसी ने मूल विनिर्माण कंपनियों से सीधी खरीद के लिए 38 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। सरकार किसानों को कम दरों पर महत्वपूर्ण वस्तुएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार सेब उत्पादकों को सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है, और मार्जिन कम करने का निर्णय बागवानी समुदाय के उत्थान और हिमाचल में सेब उत्पादकों की आर्थिक भलाई को बढ़ाने के लिए हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता को दर्शाता है।

हिमाचल के किसानों के लिए ऐलान करते हुए सुखविंदर सिंह ने कहा कि किसानों को जरूरी सामान सस्ती दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। सुक्खू ने हिमाचल के किसानों को लेकर अपनी योजना का उद्देश्य भी बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य में बागवानों की आय में वृद्धि करना है। बागवानी विभाग मौजूदा योजनाओं को उपयुक्त रूप से संशोधित करेगा और उचित पुनर्गठन के माध्यम से उन्हें और अधिक प्रभावी बनाएगा।

बता दें कि खराब मौसम की वजह से किसानों को खेती की तरफ से काफी निराशा हाथ लगी है। ऐसे में सुक्खू सरकार का यह ऐलान उनके लिए खुशखबरी से कम नहीं है। उन्होंने खाद, कीटनाशक और जरूरी सामानों को किफायती दाम पर देने का ऐलान किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।