assembly election results 2026 himachal cm sukhu says anyone can hack EVMs ईवीएम को कोई भी कर सकता है हैक; हिमाचल सीएम सुक्खू ने चुनाव नतीजों पर उठाए सवाल, Assembly-elections Hindi News - Hindustan
More

ईवीएम को कोई भी कर सकता है हैक; हिमाचल सीएम सुक्खू ने चुनाव नतीजों पर उठाए सवाल

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ईवीएम को कोई भी कहीं भी हैक कर सकता है।

Mon, 4 May 2026 03:42 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
ईवीएम को कोई भी कर सकता है हैक; हिमाचल सीएम सुक्खू ने चुनाव नतीजों पर उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों और रुझानों के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ईवीएम को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि इसे कोई भी कहीं भी हैक कर सकता है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 2014 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को केवल 20 फीसदी वोट मिलना संभव नहीं था, जिससे संदेह पैदा होता है।

बंगाल में थी टीएमसी के खिलाफ नाराजगी

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने करीब 20 साल बाद सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे। पार्टी बंगाल में फिर से मजबूत होने की कोशिश कर रही है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं खुद प्रचार के लिए बंगाल गया था। लोगों में तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ तगड़ी नाराजगी देखी गई।

फिर से कांग्रेस होगी मजबूत

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया कि भविष्य में पश्चिम बंगाल में कांग्रेस फिर से मजबूत होगी और भाजपा के साथ सीधा मुकाबला करेगी। उन्होंने केरल में भी कांग्रेस की वापसी का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में है।

चुनावों में हर तरीके अपनाती है भाजपा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह ईडी और CBI जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के तौर पर कर रही है। सीएम ने कहा कि पहले लोकतंत्र में संस्थाओं पर इस तरह का दबाव नहीं डाला जाता था लेकिन 2014 के बाद स्थिति बदली है। BJP चुनावों में हर तरह के तरीके अपनाती है जबकि कांग्रेस ने ऐसा कभी नहीं किया।

महिलाओं को दिए जा रहे 1500 रुपये

हिमाचल प्रदेश सरकार की गारंटियों को लेकर उठ रहे सवालों पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार ने अपनी 10 गारंटियों को पूरा किया है। सीएम ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 1500 रुपये दिए जा रहे हैं। आगे अन्य जिलों में भी इस योजना का विस्तार किया जाएगा। सीएम सुक्खू ने यह भी कहा कि लाभ केवल पात्र लोगों को ही मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ममता ने भतीजे को… हुमायूं कबीर ने बताया TMC की हार का कारण, लोगों को दी बधाई

शहरी क्षेत्रों में पड़ेगा असर

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इसका असर खासकर शहरी क्षेत्रों में पड़ेगा। कांग्रेस नगर निगम चुनावों में इसे बड़ा मुद्दा बनाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई बढ़ रही है। इसका असर आम लोगों पर पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'मोदी ने झालमुड़ी खाकर मेरी कुर्सी छीन ली'... इन्फ्लुएंसर ने ममता बन ली चुटकी

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आपदा के समय हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार से अपेक्षित राहत नहीं मिली। इस मुद्दे को भी जनता के बीच उठाया जाएगा। शिमला में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी धमकियां पहले भी मिल चुकी हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भगवा 'आंधी' में उड़ा ममता का किला; CM धामी ने बताया- बंगाल में जीत के ये 3 हीरो

रिपोर्ट- यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।