Nutrition as well as education Anganwadi centers will now be co-schools children will also study while playing. पोषण भी, पढ़ाई भी, हिमाचल के सभी आंगनवाड़ी केंद्र अब सह-स्कूल, खेल के साथ ही पढ़ेंगे भी बच्चे, Shimla Hindi News - Hindustan
More

पोषण भी, पढ़ाई भी, हिमाचल के सभी आंगनवाड़ी केंद्र अब सह-स्कूल, खेल के साथ ही पढ़ेंगे भी बच्चे

3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को खेल आधारित प्रारंभिक शिक्षा दी जाएगी यानी बच्चों को खेल-खेल में ही पढ़ाया भी जाएगा। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दी जाएगी, जिससे बच्चों की शिक्षा की नींव मजबूत होगी।

Sun, 1 March 2026 09:01 PMपीटीआई शिमला
share
पोषण भी, पढ़ाई भी, हिमाचल के सभी आंगनवाड़ी केंद्र अब सह-स्कूल, खेल के साथ ही पढ़ेंगे भी बच्चे

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को ‘आंगनबाड़ी सह-स्कूल’ घोषित कर दिया है। आंगनवाड़ी केंद्रों में अब बच्चों की देखभाल के साथ उन्हें औपचारिक स्कूली शिक्षा से जोड़ा जाएगा। इसके जरिए बच्चों की शिक्षा की नींव को मजबूत किया जाएगा। यहां 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को खेल आधारित प्रारंभिक शिक्षा दी जाएगी यानी बच्चों को खेल-खेल में ही पढ़ाया भी जाएगा। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दी जाएगी, जिससे बच्चों की शिक्षा की नींव मजबूत होगी।

अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में एक राज्य स्तरीय संयुक्त समिति का गठन किया गया है। ये समिति स्कूलों के साथ आंगनवाड़ी केंद्रों को जोड़ने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में काम करेगी।'

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा 'हिमाचल प्रदेश के हर बच्चे को आगे बढ़ने और सफल होने के लिए आवश्यक सहायता और अवसर मिलें इसके लिए पोषण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समावेशी विकास पर स्पष्ट ध्यान दिया जा रहा है। मौजूदा सरकार ने बाल पोषण और प्रारंभिक विकास को अपने एजेंडा में रखा है।'

प्रवक्ता ने आगे बताया कि ‘राज्यभर में लगभग 18,925 आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों की पोषण संबंधी और प्रारंभिक शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। आंगनवाड़ी केंद्रों में हर महीने छह साल तक के बच्चों के शारीरिक मानकों की सावधानीपूर्वक निगरानी की जाती है जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी बच्चा पीछे न रह जाए।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज; हिमाचल सरकार के इस विभाग के कमरे बुक कर सकेंगे सैलानी, कितना रेंट?
ये भी पढ़ें:हिमाचल सरकार ने उम्रकैदियों की समय से पहले की रिहाई नीति को बदला, अब क्या मानक?
ये भी पढ़ें:'चिट्टा' से निपटने को हिमाचल सरकार ने बनाई 3-चरणीय योजना, CM ने बताया पूरा प्लान

राज्यस्तरीय एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय से सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ राज्यस्तरीय एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। 14 वर्ष की आयु की लगभग 65,000 लड़कियों को 90 दिनों के भीतर एचपीवी टीके लगाए जाएंगे। एचपीवी वैक्सीन शरीर में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के खिलाफ इम्यूनिटी बनाती है। यह वायरस सर्वाइकल कैंसर के 90 प्रतिशत से अधिक मामलों के अलावा अन्य जननांग कैंसर के लिए जिम्मेदार होते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।