Himachal kal ka mausam Shimla and Manali Record High Temperatures Yellow Alert for Rain Issued शिमला से मनाली तक चढ़ा पारा, बारिश-बिजली का येलो अलर्ट, अगले 48 घंटों का हाल, Shimla Hindi News - Hindustan
More

शिमला से मनाली तक चढ़ा पारा, बारिश-बिजली का येलो अलर्ट, अगले 48 घंटों का हाल

शिमला और मनाली जैसे हिल स्टेशनों में तापमान बढ़ने से पर्यटकों को दिन के समय गर्मी महसूस हुई। इससे पहले लगातार बारिश और ठंडे मौसम के कारण इन इलाकों में हल्की सर्दी जैसा असर बना हुआ था।

Thu, 14 May 2026 06:50 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
शिमला से मनाली तक चढ़ा पारा, बारिश-बिजली का येलो अलर्ट, अगले 48 घंटों का हाल

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को तेज धूप निकलने के साथ ही गर्मी ने फिर रफ्तार पकड़ ली। पिछले कई दिनों से बारिश, बादलों और ठंडी हवाओं के कारण राहत महसूस कर रहे लोगों को अब निचले और मैदानी इलाकों में तपिश सताने लगी है। इसका असर पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर भी दिखा, जहां शिमला और मनाली जैसे हिल स्टेशनों में तापमान बढ़ने से पर्यटकों को दिन के समय गर्मी महसूस हुई। इससे पहले लगातार बारिश और ठंडे मौसम के कारण इन इलाकों में हल्की सर्दी जैसा असर बना हुआ था।

प्रदेश में गुरुवार को ऊना सबसे गर्म स्थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2.2 डिग्री ज्यादा है। सुंदरनगर में तापमान 35.5 डिग्री, बरठीं में 34.6, मंडी में 34.4 डिग्री दर्ज हुआ। धर्मशाला और भुंतर में पारा 33-33 डिग्री तक पहुंच गया। शिमला में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक है। वहीं मनाली में 25.5 और कल्पा में 22 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। मौसम साफ रहने से दोपहर के समय धूप काफी तेज महसूस की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM मोदी ने जिस काम के लिए सभी से की अपील, CM सुक्खू तो वो बीते 3 साल से कर रहे!

15 और 16 मई के लिए येलो अलर्ट

हालांकि, प्रदेश में मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने 15 और 16 मई के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में , अंधड़बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना भी जताई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम की अपील पर हिमाचल राजभवन में हर रविवार पेट्रोल-फ्री संडे; काफिला आधा

अलर्ट के बीच बीती रात भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट बदली। शिमला, हमीरपुर, बिलासपुर और कांगड़ा समेत कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं और हल्की से मध्यम बारिश हुई। कई जगह अचानक अंधड़ आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। राहत की बात यह रही कि कहीं से भी किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं मिली।

पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान धर्मशाला में सबसे अधिक 18.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा ओलिंडा में 11.4, नंगल डैम में 9.2, आरएल बीबीएमबी में 7.4, कुफरी में 6.0, ऊना में 5.4, घमरूर में 4.0, कांगड़ा में 3.6 और सियोबाग व मुरारी देवी में 2.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। शिमला, कल्पा और बरठीं में भी हल्की वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक शिमला, सुंदरनगर, कांगड़ा, भुंतर और मुरारी देवी में गरज के साथ बिजली चमकी, जबकि सियोबाग में 48 और सुंदरनगर के केवीके क्षेत्र में 33 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंचायत निकाय चुनाव: हिमाचल में पहली बार काउंटिंग की वेबकास्टिंग, क्या तैयारी?

मई महीने में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

मौसम विभाग का कहना है कि मई महीने में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से अब तक प्रदेश में सामान्य से कम गर्मी पड़ी है। बारिश और ठंडे मौसम के कारण तापमान लंबे समय तक सामान्य से नीचे बना रहा। हालांकि अब 18 मई से प्रदेशभर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। ऐसे में निचले और मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ सकता है और गर्मी के तेवर और तीखे हो सकते हैं।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।