Himachal ka mausam Heavy Rain Alert in Multiple Districts Travel Advisory Issued घूमने का है प्लान तो रुक जाइए! हिमाचल के कई जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, सिर्फ इन वाहनों को अनुमति, Shimla Hindi News - Hindustan
More

घूमने का है प्लान तो रुक जाइए! हिमाचल के कई जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, सिर्फ इन वाहनों को अनुमति

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में लाहौल-स्पीति के गोंधला में 13 सेंटीमीटर और केलांग-हंसा में करीब 7.5 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। अटल टनल और आसपास के इलाकों में सुबह से हल्की बर्फबारी हो रही है।

Sat, 4 April 2026 11:16 AMMohit लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
घूमने का है प्लान तो रुक जाइए! हिमाचल के कई जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, सिर्फ इन वाहनों को अनुमति

हिमाचल प्रदेश में अप्रैल के महीने में सर्दी लौट आई है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी, कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज तूफानी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। मौसम विभाग ने आने वाले एक हफ्ते तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में आज भी खराब मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 10 अप्रैल तक मौसम के खराब रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में लाहौल-स्पीति के गोंधला में 13 सेंटीमीटर और केलांग-हंसा में करीब 7.5 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। अटल टनल और आसपास के इलाकों में सुबह से हल्की बर्फबारी हो रही है। खराब मौसम के चलते फिलहाल सोलंग नाला से आगे फोर बाई फोर वाहनों को ही जाने की प्रशासन ने अनुमति दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल प्रदेश में खाई में गिरा वाहन, पंजाब के 3 पर्यटकों की मौत; कहां हुआ हादसा?

बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं

इसके अलावा सराहन, धर्मशाला, जोगिंद्रनगर, बिलासपुर, कल्पा, मनाली, स्लैपर और भुंतर समेत कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई है। मंडी जिला में ओलावृष्टि भी है, जबकि हमीरपुर, सुंदरनगर और अन्य इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं।

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। लाहौल स्पीति के ताबो में आज न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री, शिमला में 9.4 डिग्री, मनाली में 7.2 डिग्री, सुंदरनगर में 13.2 डिग्री, भुंतर में 11.1 डिग्री, कल्पा में 3.2 डिग्री, ऊना में 15.0 डिग्री, नाहन में 13.1 डिग्री, पालमपुर में 12.0 डिग्री, सोलन में 12.0 डिग्री, कांगड़ा में 15.3 डिग्री, मंडी में 14.1 डिग्री और बिलासपुर में 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के कारण शिमला और मनाली सहित कई स्थानों पर लोगों ने फिर से गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में एंट्री टैक्स में इजाफे का फैसला पलटना पड़ा, भारी विरोध के बाद ऐलान

बारिश और बर्फबारी का ओरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बताया है कि आज किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं ऊना, हमीरपुर और मंडी सहित कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। 5 और 6 अप्रैल को भी अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। 7 और 8 अप्रैल को फिर से तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है, जबकि 9 अप्रैल को भी कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ मौसम खराब रह सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में 13 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों को झटका, सुक्खू सरकार का दो टूक जवाब

7 अप्रैल से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ

बीती रात हुई बारिश और बर्फबारी के बाद आज भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण मौसम में यह बदलाव आया है और 7 अप्रैल से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।

अप्रैल में अचानक लौटी ठंड और बेमौसमी बारिश-ओलावृष्टि से किसानों और बागवानों की चिंता भी बढ़ गई है। निचले क्षेत्रों में गेहूं और मटर की फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में सेब की फ्लावरिंग और नाशपाती की फसल पर ओलावृष्टि का असर पड़ सकता है।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।