मंडी में 11 साल के लड़के की शर्मनाक करतूत, मासूम बच्ची से रेप का आरोप; मुकदमा
हिमाचल की मंडी में सनसनीखेज वारदात हुई है। 11 साल के लड़के पर मासूम बच्ची से रेप का आरोप लगा है। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर यौन अपराध में मुकदमा किया है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां की घटना ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम देने का आरोप मात्र 11 वर्ष के लड़के पर लगा है। मां ने मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी है।
जानकारी के अनुसार, घटना 18 अप्रैल की है। पीड़िता की मां ने इस मामले में पुलिस को एक लिखित शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी 11 वर्षीय लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
गंभीर धाराओं में मुकदमा
पुलिस ने इस मामले में 11 वर्षीय लड़के के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) और POCSO (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम की धारा 6 के तहत केस दर्ज किया है। ये धाराएं गंभीर यौन अपराधों से संबंधित हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया और उसका मेडिकल करवाया। वहीं पीड़िता को भी तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका भी मेडिकल परीक्षण करवाया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता और आरोपी दोनों प्रवासी हैं और झुग्गी-झोपड़ियों में रहते हैं। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता और आरोपी दोनों का मेडिकल करवा लिया गया है। अब मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन