lpg crisis refill bookings up by 30 to 35 per cent in himachal pradesh हिमाचल में बढ़ी LPG की मांग, बुकिंग में 35 फीसदी का उछाल; केंद्र पर बरसे मंत्री, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल में बढ़ी LPG की मांग, बुकिंग में 35 फीसदी का उछाल; केंद्र पर बरसे मंत्री

हिमाचल प्रदेश में LPG बुकिंग में भारी इजाफा देखा जा रहा है। इंडियन ऑयल के अनुसार, घरेलू सिलेंडर की कमी नहीं है, लेकिन कमर्शियल गैस की राशनिंग जारी है। आपूर्ति बाधित होने से ढाबे बंद हो रहे हैं।

Wed, 25 March 2026 04:57 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
हिमाचल में बढ़ी LPG की मांग, बुकिंग में 35 फीसदी का उछाल; केंद्र पर बरसे मंत्री

हिमाचल प्रदेश में LPG सिलेंडरों की बुकिंग में 30 से 35 फीसदी की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसका मुख्य कारण जनता में फैली घबराहट है। फरवरी की तुलना में मार्च के पहले पखवाड़े में बुकिंग और डिलीवरी के बीच का अंतर बढ़कर 3.2 लाख से अधिक हो गया है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि घरेलू सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। हालांकि कमर्शियल सिलेंडरों की राशनिंग (सीमित आपूर्ति) से होटल और ढाबा व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इसके लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

बुकिंग में 30 से 35 फीसदी की बढ़ोतरी

एक सरकारी अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए LPG संकट की वजह से मार्च के महीने रिफिल बुकिंग में फरवरी की तुलना में 30 से 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के डिविजनल एलपीजी सेल्स हेड मोहम्मद आमिद ने बताया कि फरवरी में एक ही दिन में 9,500 एलपीजी बुकिंग हुई थीं जो मार्च में 30 से 35 प्रतिशत अधिक हो गई हैं। गैस सिलेंडरों की बुकिंग में यह बढ़ोतरी ईरान युद्ध को लेकर फैली घबराहट के कारण है।

मार्च के पहले पखवाड़े में ही ताबड़तोड़ बुकिंग

आंकड़ों के अनुसार, फरवरी के पहले 15 दिनों में 4,82,341 एलपीजी सिलेंडरों की बुकिंग हुई थी जबकि 3,86,867 की डिलीवरी की गई थी। इससे 95,574 सिलेंडरों का अंतर रह गया था। वहीं मार्च के पहले पखवाड़े में ही 6,45,388 बुकिंग की गई जिसके बाद 3,16,926 एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी की गई। इससे 3,28,462 का अंतर रह गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुनिया भर में गंभीर ऊर्जा संकट, भारत के लिए चिंताजनक हालात: राज्यसभा में PM मोदी

कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई महज 20 फीसदी

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के डिविजनल एलपीजी सेल्स हेड मोहम्मद आमिद ने कहा कि घरेलू LPG सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। सभी 12 जिलों को बद्दी, ऊना और जालंधर स्थित प्लांटों से आपूर्ति की जा रही है। वहीं कमर्शियल LPG सिलेंडरों के लिए राशनिंग (सीमित आपूर्ति) व्यवस्था लागू है। कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई में मांग का 20 फीसदी हिस्सा ही पूरा किया जा रहा है। अब इसे बढ़ाकर 40 से 50 फीसदी तक करने का विचार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 महीने में करा लें PNG कनेक्शन, वरना नहीं आएगा LPG सिलेंडर; सरकार का सख्त आदेश

हिमाचल के मंत्री ने केंद्र की विदेश नीति पर फोड़ा ठीकरा

वहीं हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। इसके लिए केंद्र सरकार की विदेश नीति जिम्मेदार है। ईरान जैसे मित्र देशों के साथ तनावपूर्ण संबंधों का असर साफ दिख रहा है। कई ढाबा मालिकों को अपने प्रतिष्ठान बंद करने पर मजबूर होना पड़ा है। वहीं होटलों और रेस्तरां ने अपने मेन्यू में कटौती की है। वहीं LPG की किल्लत के चलते लोग अब पारंपरिक 'चूल्हे' इस्तेमाल करने लगे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, PNG कनेक्शन है तो नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।