Himachal Panchayat Chunav taxi carrying people fell into a ditch three killed कुल्लू: खाई में गिरी टैक्सी, 3 की मौत और 9 घायल; वोट डालकर मेला देखने जा रहे थे, Kullu Hindi News - Hindustan
More

कुल्लू: खाई में गिरी टैक्सी, 3 की मौत और 9 घायल; वोट डालकर मेला देखने जा रहे थे

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीमें एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचीं।

Thu, 28 May 2026 04:50 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, कुल्लू
share
कुल्लू: खाई में गिरी टैक्सी, 3 की मौत और 9 घायल; वोट डालकर मेला देखने जा रहे थे

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच वीरवार को कुल्लू जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पंचायत चुनाव में वोट डालने के बाद शिरड़ मेला देखने जा रहे लोगों से भरी एक टाटा सूमो टैक्सी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

यह हादसा कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी में वीरवार दोपहर पेश आया। जानकारी के अनुसार टाटा सूमो टैक्सी बढ़ई-बागन-पीज संपर्क मार्ग से कुल्लू की तरफ आ रही थी। गाड़ी में एक बच्चे समेत कुल 12 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि सभी लोग पंचायत चुनाव में मतदान करने के बाद शिरड़ मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान एक तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी पहले पहाड़ी से टकराई और फिर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल पंचायत चुनाव में 96 वर्षीय बुजुर्ग का कमाल, बने उपप्रधान;बहू बनीं प्रधान

चीख-पुकार मच गई

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीमें एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचीं। सदर कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर भी मौके पर पहुंचे और बाद में अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। खाई काफी गहरी होने के कारण घायलों को बाहर निकालने में बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नौतपा के बीच हिमाचल रहेगा कूल-कूल; गिरेंगे ओले, 3 दिन आंधी और बारिश की चेतावनी

तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि आठ घायल हुए

पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदनलाल कौशल ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि 9 घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक और घायल सभी कुल्लू जिले के ही निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी हुई है और परिजनों को सूचना दी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान बॉर्डर से हिमाचल पहुंच रहा चिट्टा, शिमला पुलिस ने दबोचा सप्लॉयर

हादसे की क्या वजह?

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में चालक की लापरवाही या तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है।

एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि मृतकों की पहचान कला देवी (40) पत्नी सुरेन्द्र, मैना देवी (37) पत्नी देवी सिंह व कला देवी पत्नी बुद्धि सिंह (40) के रूप में हुए है।

घायलों की पहचान चालक जय सिंह (43), सावित्रा (45), अंजू (26), मुला देवी (39), कमला (35), अय्यांश (6), तारा ठाकुर (25), प्रोमिला देवी (35), व चैतरु (37) निवासी भेदार, तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।