himachal pradesh ka mausam orange yellow alert for hailstorm and rainstorm नौतपा के बीच हिमाचल रहेगा कूल-कूल; गिरेंगे ओले, 3 दिन आंधी और बारिश की चेतावनी, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

नौतपा के बीच हिमाचल रहेगा कूल-कूल; गिरेंगे ओले, 3 दिन आंधी और बारिश की चेतावनी

नौतपा की भीषण गर्मी के बीच हिमाचल प्रदेश के कूल-कूल रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज आंधी और ओले गिरने की संभावना जताई है।

Wed, 27 May 2026 05:54 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
नौतपा के बीच हिमाचल रहेगा कूल-कूल; गिरेंगे ओले, 3 दिन आंधी और बारिश की चेतावनी

Himachal Pradesh Weather Forecast: नौतपा की भीषण गर्मी के बीच हिमाचल प्रदेश को अब राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार; वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से हिमाचल प्रदेश का मौसम कूल-कलू रहने वाला है। 28 से 30 मई के बीच हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कुछ जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

लू जैसे हालात के बीच राहत के आसार

बुधवार को भी प्रदेश में गर्मी का असर साफ देखने को मिला। निचले इलाकों ऊना से लेकर हिल्स स्टेशन शिमला तक तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। कई जगह लू जैसे हालात बने रहे। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम रही। दिन के साथ-साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।निचले क्षेत्रों में दिन का पारा 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।

28 मई को गिरेंगे ओले, कहां ऑरेंज और येलो अलर्ट?

मौसम विभाग ने 28 मई को ऊना, बिलासपुर और सोलन में लू जैसे हालात के बीच अचानक मौसम बदले की चेतावनी दी है। इन जिलों में आंधी और बिजली चमकने के साथ बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों के अलग-अलग हिस्सों में ओले गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलने का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हमीरपुर में भी आंधी बारिश येलो अलर्ट जारी किया गया है।

29 मई को भी गिरेंगे ओले, ऑरेंज और येलो अलर्ट

29 मई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चम्बा और सोलन में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं इस दिन कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर में आंधी और गरज चमक के साथ ओले गिरने और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहने को कहा है।

30 मई को इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 30 मई को भी मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है। इस दिन चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम खराब रहने के दौरान हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक देखी जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नौतपा में तपता राजस्थान, 5 जिलों में हीटवेव चेतावनी; 28 मई से बदलेगा मौसम

फिर साफ रहेगा मौसम

हालांकि 31 मई और 1 जून को मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है, जबकि मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बादल बने रह सकते हैं। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर दर्ज किए गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल पंचायत चुनाव: भाई-बहन ने किया कमाल, बहन प्रधान तो भाई उपप्रधान
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बारिश ही नहीं तूफानी हवाएं भी चलेंगी, 80 तक जाएगी स्पीड; ऑरेंज अलर्ट

कहां कितना रहा तापमान?

हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान हमीरपुर जिला के नेरी में 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इसके बाद बिलासपुर, पांवटा साहिब और देहरा गोपीपुर में 23 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 21.5 डिग्री, नाहन में 20.5 डिग्री, शिमला और ऊना में 19 डिग्री, कांगड़ा में 18.9 डिग्री, धर्मशाला में 18.8 डिग्री, मंडी में 18.2 डिग्री, सुंदरनगर और पालमपुर में 17 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिनों में बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिल सकती है।

रिपोर्ट- यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।