kullu accident Survivor tourist reveal Brakes Failed 15 Minutes Earlier Vehicle Even Halted 4 death out of 22 15 मिनट पहले ब्रेक खराब हुए, गाड़ी रुकवाई भी लेकिन…कुल्लू हादसे में जिंदा बचे सैलानी ने क्या बताया, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

15 मिनट पहले ब्रेक खराब हुए, गाड़ी रुकवाई भी लेकिन…कुल्लू हादसे में जिंदा बचे सैलानी ने क्या बताया

Kullu Accident: कुल्लू में शनिवार रात टैंपो ट्रैवलर के ब्रेक फेल हो गए और वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। पर्यटक ट्रैकिंग से वापस लौट रहे थे। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वाहन में कुल 22 लोग सवार थे।

Sun, 5 April 2026 01:51 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, एएनआई, कुल्लू
share
15 मिनट पहले ब्रेक खराब हुए, गाड़ी रुकवाई भी लेकिन…कुल्लू हादसे में जिंदा बचे सैलानी ने क्या बताया

Kullu Accident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शनिवार रात बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया, जहां पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया। इस हादसे में दो महिलाओं समेत चार पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक वाहन में दो बच्चों सहित कुल 22 लोग सवार थे। पर्यटक जीभी में एक होटल में ठहरे हुए थे जो बंजार कस्बे से करीब 10 किलोमीटर दूर है। हादसा बंजार कस्बे में हुआ।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि लगातार बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई थी और भुंतर की ओर उतरते समय वाहन नियंत्रण खो बैठा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुल्लू मनाली, अहमदाबाद और बेंगलुरु समेत 12 शहर; देहरादून से अब रोजाना 34 फ्लाइट

15 मिनट पहले खराब हुए ब्रेक का पता लगा

हादसे में घायल गाइड दीनू सैफी ने एएनआई को बताया, “मैं 23 लोगों के एक समूह के साथ था, जिसमें दो बच्चे और ड्राइवर शामिल थे… जालोरी पास से लौटते वक्त गाड़ी के ब्रेक गर्म हो गए थे। ब्रेक से गंध आ रही थी। इसलिए हमने करीब 15 मिनट के लिए वाहन रोका… लेकिन जब दोबारा चलाने की कोशिश की, तो ब्रेक पूरी तरह फेल हो गए और गाड़ी हादसे का शिकार हो गई… कुछ लोग ऊपर ही रह गए, जबकि कुछ नदी में गिर गए… बाद में स्थानीय लोगों ने हमारी मदद की।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में दिल्ली के पर्यटकों से भरी ट्रैवलर खाई में गिरी, हादसे में चार की मौत

तेज रफ्तार में गाड़ी बेकाबू होकर खाई में गिरी

एक अन्य घायल और सैलानी रोहित मेहरा ने बताया, “हम ट्रेकिंग के बाद जीभी लौट रहे थे, तभी अचानक गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए… तेज रफ्तार में संतुलन बिगड़ गया और वाहन खाई में गिरकर पलट गया… जब गाड़ी नदी में गिरी, तब उसमें मैं ही अकेला बचा था।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में भारी बर्फबारी से आफत, निकाले गए 5000 पर्यटक; ऑरेंज-येलो अलर्ट

घायलों और मृतकों की सूची

कुल्लू हादसे में दीपाली (दिल्ली), सिमरन (कोटा, राजस्थान), अमित (पश्चिमी दिल्ली) और एक अज्ञात व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, घायल 19 लोगों में अभिनव मोदी, करण, कियान, मोहित, गिन्नी, आदित्य नारायण, चालक लियाकत हुसैन, आंचल, मधुप शर्मा, आयुषी शर्मा, रोहित मेहरा, फ़िज़ा, आर्य जैन, निकिता, हरदीप सिंह, दीनू सैफी, शशि, अनुराग और अर्नव शामिल हैं, जो हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।