राहुल गांधी के ‘माल’ और ‘कबाब’ बयान पर कंगना रनौत भड़की, कहा- उनकी सड़ी हुई सोच
बुधवार को राहुल गांधी ने संसद परिसर में एपस्टीन फाइल्स का मुद्दा उठाया था। आरोप लगाया था कि इसमें भारत के प्रधानमंत्री को लेकर कई रहस्य अभी आने बाकी हैं। राहुल गांधी के बयान पर कंगना रनौत की तीखी प्रतिक्रिया आई है।

संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एपस्टीन फाइल्स को लेकर दिए बयान पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने राहुल गांधी की भाषा और शब्दों के चयन पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी टिप्पणियां उनकी सोच को उजागर करती हैं।
कंगना रनौत ने एएनआई से बातचीत में कहा, “उनके शब्दों की पसंद देख लीजिए। जिस तरह उन्होंने एपस्टीन फाइल्स को लेकर कहा था कि उसमें और ‘माल’ और ‘कबाब’ है। ऐसी सड़ी हुई और भ्रष्ट मानसिकता वाले व्यक्ति से और क्या उम्मीद की जा सकती है?”
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा से भाजपा सांसद ने आगे कहा कि सार्वजनिक जीवन में बैठे नेताओं को जिम्मेदारी और मर्यादा के साथ बोलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बार-बार ऐसे बयान देते हैं, जो राजनीतिक स्तर को गिराते हैं।
कांग्रेस का आरोप- राहुल को बोलने से रोका जा रहा
कांग्रेस पार्टी लगातार आरोप लगा रही है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने से रोका जा रहा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा, "पिछले तीन दिनों से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है और वह अपना भाषण पूरा नहीं कर पाए हैं।"
रमेश ने कहा कि "उन्हें जानबूझकर रोका जा रहा है क्योंकि वे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े बेहद अहम और संवेदनशील मुद्दे उठा रहे हैं।"
गौरतलब है कि राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की किताब का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने चीनी घुसपैठ के नाजुक वक्त पर राजनीतिक जिम्मेदारी से हाथ खड़े कर सेना को अकेला छोड़ा और जब पूर्व जनरल के संस्मरणों पर छपी पुस्तक के विवरण के आधार पर कारण पूछते हैं तो संसद में बोलने से रोका जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन