himachal pradesh weather western disturbance rain snowfall prediction yellow alert forecast हिमाचल में एक्टिव हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, बारिश-बर्फबारी संग आएगा अंधड़; 40km की स्पीड से चलेंगी हवा, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल में एक्टिव हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, बारिश-बर्फबारी संग आएगा अंधड़; 40km की स्पीड से चलेंगी हवा

हिमाचल प्रदेश में 24 अप्रैल से एक बार मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 25 और 26 अप्रैल को भारी बारिश, बर्फबारी और अंधड़ को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

Tue, 21 April 2026 12:28 PMPrashant Mahto लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
हिमाचल में एक्टिव हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, बारिश-बर्फबारी संग आएगा अंधड़; 40km की स्पीड से चलेंगी हवा

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। खासकर निचले और मैदानी इलाकों में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन यानी 22 और 23 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, 24 अप्रैल से मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 24 अप्रैल को राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में गरज के साथ बारिश और कुछ जगहों पर बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद 25 और 26 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के सक्रिय होने से पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इन दिनों के लिए राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी, बिजली और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कई जगहों पर बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। 27 अप्रैल को भी कुछ स्थानों पर मौसम खराब रह सकता है, लेकिन उस दिन के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:16 सालों में 5वीं बार अप्रैल में लू सहेंगे दिल्लीवाले, 4 दिन आसमान से बरसेगी आग

मौसम में इस बदलाव से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर खराब मौसम जनजीवन को प्रभावित भी कर सकता है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किए जा रहे हैं। बीते 24 घंटों के दौरान ऊना सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का मौसम: बारिश दिलाएगी भीषण गर्मी से राहत; कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान लाहौल स्पीति जिला के कुकुमसेरी में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके बाद किन्नौर के कल्पा में 6.6, सराहन में 9.1, सियोबाग में 9.5, भुंतर में 10.9, बरठीं में 11.8, मनाली में 12.9, सुंदरनगर में 13.4, सोलन में 13.5, शिमला और मंडी में 14.6, पालमपुर में 15.0, कांगड़ा में 15.4, बिलासपुर में 15.5, धर्मशाला और ऊना में 16.2, नाहन में 16.9 और जुब्बड़हट्टी में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तापमान में गिरावट आने लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर खुले स्थानों में सावधानी बरतने को कहा गया है।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में गर्मी का असर तेज, 40 डिग्री के करीब पारा, इस दिन से होगी बारिश

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।