Himachal Pradesh Weather Orange alert for snowfall in four districts tourists flock to see the snow हिमाचल: चार जिलों में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, बर्फ देखने उमड़े टूरिस्ट; ट्रैफिक जाम, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल: चार जिलों में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, बर्फ देखने उमड़े टूरिस्ट; ट्रैफिक जाम

मौसम विभाग ने 26 जनवरी से ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी का एक और दौर जारी रहने की बात कही है। वहीं कांगड़ा घाटी में भारी बारिश हुई और धौलाधार पर्वत श्रृंखला में पिछले दो दिनों से बर्फबारी हो रही है। वहीं मंडी, सोलन, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सिरमौर में घने कोहरे और शीतलहर का दौर जारी है।

Mon, 26 Jan 2026 06:58 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
हिमाचल: चार जिलों में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, बर्फ देखने उमड़े टूरिस्ट; ट्रैफिक जाम

उत्तर भारत के हिमालयी क्षेत्र के कई हिस्से बर्फबारी का दौरा लगातार जारी है। हिमाचल प्रदेश के कई इलाके 26 जनवरी (सोमवार) को भी बर्फ की सफेद चादर से ढके हुए हैं। शिमला में भीषण शीतलहर का दौर जारी तो वहीं बर्फबारी से सड़कें ढकी हुई हैं जिससे यातायात पर असर पड़ रहा है हिल स्टेशन पर तो चौतरफा ट्रैफिक जाम है जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई महीनों के सूखे के बाद बारिश और बर्फबारी से घाटी का जीवन थम गया है।

स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिमला, मनाली जैसी जगहों पर तो टूरिस्ट की भारी भीड़ है यहां देशभर से बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहुंच रहे हैं। रविवार को सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति जिले के तबो गांव में शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा।

मौसम विभाग ने 26 जनवरी से ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी का एक और दौर जारी रहने की बात कही है। वहीं कांगड़ा घाटी में भारी बारिश हुई और धौलाधार पर्वत श्रृंखला में पिछले दो दिनों से बर्फबारी हो रही है। वहीं मंडी, सोलन, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सिरमौर में घने कोहरे और शीतलहर का दौर जारी है।

मौसम विभाग का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)ने बताया है कि ‘एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 से 28 जनवरी, 2026 के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 27 जनवरी, 2026 को कहीं-कहीं भारी बारिश हिमपात और ओलावृष्टि की भी संभावना है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज; हिमाचल सरकार के इस विभाग के कमरे बुक कर सकेंगे सैलानी, कितना रेंट?
ये भी पढ़ें:हिमाचल सरकार ने उम्रकैदियों की समय से पहले की रिहाई नीति को बदला, अब क्या मानक?
ये भी पढ़ें:'चिट्टा' से निपटने को हिमाचल सरकार ने बनाई 3-चरणीय योजना, CM ने बताया पूरा प्लान

4 जिलों में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने 27 जनवरी को 4 जिलों में दोबारा बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुल्लू, चंबा,लाहौल स्पीति और किन्नौर में एकबार फिर भारी बर्फबारी देखने को मिल सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ-साथ तेज हवाओं की आशंका जताई गई है।

सड़के और हाइवे बंद

जिलावार स्थिति पर नजर डालें तो लाहौल-स्पीति में सबसे ज्यादा 280 सड़कें बंद हैं। शिमला में 234, मंडी में 110, चंबा में 78 और कुल्लू में 64 सड़कें अभी भी बाधित हैं। लाहौल-स्पीति में दो और कुल्लू में एक नेशनल हाइवे बंद है। बिजली व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित रही। शिमला में 789 ट्रांसफार्मर बंद रहे, सिरमौर में 354, मंडी में 284, चंबा में 277 और कुल्लू में 174 ट्रांसफार्मर खराब हैं। पेयजल योजनाओं में शिमला की 131, कुल्लू की 81 और चंबा की 24 योजनाएं ठप हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।