himachal pradesh weather news western disturbance will bring rain and snowfall हिमाचल प्रदेश में लू जैसी गर्मी, आने वाला है पश्चिमी विक्षोभ; 5 दिन बारिश और बर्फबारी के आसार, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल प्रदेश में लू जैसी गर्मी, आने वाला है पश्चिमी विक्षोभ; 5 दिन बारिश और बर्फबारी के आसार

हिमाचल प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर तेज हो गया है। राज्य के कई इलाकों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और कुछ मैदानी क्षेत्रों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 9 मार्च से मौसम में बदलाव आने के संकेत भी दिए गए हैं। 

Sat, 7 March 2026 01:43 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
हिमाचल प्रदेश में लू जैसी गर्मी, आने वाला है पश्चिमी विक्षोभ; 5 दिन बारिश और बर्फबारी के आसार

हिमाचल प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर तेज हो गया है। राज्य के कई इलाकों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और कुछ मैदानी क्षेत्रों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में 8 मार्च के लिए हीट वेव यानी लू चलने की संभावना जताई है। हालांकि इसके बाद 9 मार्च से मौसम में बदलाव आने के संकेत भी दिए गए हैं।

अंधड़ और बिजली चमकने का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 9 मार्च से 13 मार्च तक प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कई स्थानों पर बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। विभाग ने 11 मार्च के लिए अंधड़ और बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दिन कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

कई शहरों में तापमान सामान्य से अधिक

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य के कई शहरों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 6.1 डिग्री अधिक है। सुंदरनगर में 13.6 डिग्री, भुंतर में 10.8 डिग्री और धर्मशाला में 11.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का असर ज्यादा दिखाई दे रहा है। ऊना में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, नाहन में 12.6 डिग्री और पालमपुर में 14 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं कांगड़ा में 16.1 डिग्री, मंडी में 13.7 डिग्री और बिलासपुर में 13.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांग्रेस ने उन्हें बहुत कुछ दिया; आनंद शर्मा की नाराजगी पर हिमाचल के मंत्री
ये भी पढ़ें:हिमाचल सरकार ने DMA आदेश वापस लिया, पंचायत और नगर निकाय चुनावों का रास्ता साफ

ऊंचाई वाले इलाकों में भी तापमान में बढ़ोतरी

ऊंचाई वाले इलाकों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कल्पा में 5.6 डिग्री, केलांग में 3.8 डिग्री और मनाली में 9.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा कुकुमसेरी में 2.4 डिग्री और ताबो में 1.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। अन्य स्थानों की बात करें तो कसौली में न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री, जुब्बरहट्टी में 15.2 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 17 डिग्री और पांवटा साहिब में 17 डिग्री दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स को गुड न्यूज;हिमाचल में वेतन पर 2016 से 60% पे-मैट्रिक्स लागू

बारिश-बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक दिन तक कुछ स्थानों पर गर्मी का असर बना रह सकता है। लेकिन 9 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छाने लगेंगे और तापमान में कुछ गिरावट भी आ सकती है। विभाग के मुताबिक 9 और 10 मार्च को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है, जबकि 11 से 13 मार्च के बीच कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।