himachal pradesh weather forecast snowfall and rainfall orange alert हिमाचल प्रदेश में मार्च में दिसंबर जैसी ठंड,बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, कई सड़कें बंद, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल प्रदेश में मार्च में दिसंबर जैसी ठंड,बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, कई सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने हिमाचल के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में दिसंबर जैसी ठंड पड़ रही है।

Thu, 19 March 2026 01:35 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
हिमाचल प्रदेश में मार्च में दिसंबर जैसी ठंड,बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, कई सड़कें बंद

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने मार्च के महीने में दिसंबर जैसी सर्दी का अहसास करा दिया है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जबकि बीती रात कई स्थानों पर तेज आंधी भी चली। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए भारी वर्षा, बर्फबारी, ओलावृष्टि व तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

राजधानी शिमला सहित निचले इलाकों में सुबह से ठंडी हवाओं के साथ बारिश जारी है, जबकि मनाली, केलांग और लाहौल-स्पीति के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। अटल टनल और उसके आसपास के इलाकों में भी बर्फ गिरने का सिलसिला जारी है, जिसके चलते सोलंगनाला से आगे वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

बिजली ट्रांसफर ठप

मौसम के असर से कई जगहों पर जनजीवन प्रभावित हुआ है। चंबा जिले में लगातार बारिश और ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी के कारण पठानकोट-चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग और पांगी वाया साच पास समेत कई सड़कें बंद हो गई हैं। करीब 30 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हैं। किन्नौर में मालिंग नाला के पास भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-5 अवरुद्ध हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल प्रदेश में 2 दिन होगी ओलावृष्टि, बर्फबारी की भी होगी; चलेगी तूफानी हवा

जमकर हुई बर्फबारी

बर्फबारी के आंकड़ों पर नजर डालें तो बीती रात लाहौल स्पीति जिला के गोंदला में 13 सेंटीमीटर, केलांग में 12 सेंटीमीटर, कुकुमसेरी में 11.4 सेंटीमीटर, हंसा में 10 सेंटीमीटर, किन्नौर के सांगला में 1.4 सेंटीमीटर और कल्पा में 0.4 सेंटीमीटर बर्फ दर्ज की गई है। वहीं बारिश की बात करें तो मनाली में 53 मिमी, सराहन में 32.5 मिमी, सियोबाग में 32.4 मिमी, जोगिंदरनगर में 10 मिमी और धर्मशाला में 15.3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की सप्लाई पर असर, होटल और ढाबों पर संकट

कहां कितना तापमान

तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शिमला में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री की गिरावट के साथ 7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि मनाली में यह 3.1 डिग्री दर्ज किया गया। सुंदरनगर में 10.7, भुंतर में 8.5, कल्पा में 1.2, धर्मशाला में 8.2, ऊना में 11.6, नाहन में 10.0, पालमपुर में 10.0, सोलन में 9.4, कांगड़ा में 12.9, मंडी में 11.7 और बिलासपुर में 13 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंचायत चुनाव में आरक्षण नियम बदलेगी सुक्खू सरकार, हिमाचल कैबिनेट ने लिए कई फैसले

दो दिन येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज और कल येलो अलर्ट के साथ खराब मौसम बना रहेगा। 21 और 22 मार्च को भी मौसम खराब रहेगा, लेकिन कोई अलर्ट नहीं है। 23 मार्च को फिर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 24 और 25 मार्च को भी मौसम खराब रहने का अनुमान है, हालांकि इन दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

रिपोर्ट :यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।