Himachal Pradesh Weather condition for next few days हिमाचल में भरी गर्मी में आंधी-बारिश का अलर्ट, ओले भी गिरेंगे; मनाली-कल्पा से ज्यादा ठंडा हो रहा शिमला, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल में भरी गर्मी में आंधी-बारिश का अलर्ट, ओले भी गिरेंगे; मनाली-कल्पा से ज्यादा ठंडा हो रहा शिमला

राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को बादलों का डेरा बना रहा। शिमला में दिनभर बादल छाए रहे, हालांकि बारिश नहीं हुई। बीते 24 घंटों के दौरान सराहन में 26 मिलीमीटर, खदराला में 14 मिलीमीटर, रोहड़ू में 10 मिलीमीटर, रामपुर में 4 मिलीमीटर और चौपाल में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Sat, 9 May 2026 08:27 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
हिमाचल में भरी गर्मी में आंधी-बारिश का अलर्ट, ओले भी गिरेंगे; मनाली-कल्पा से ज्यादा ठंडा हो रहा शिमला

Himachal Pradesh Weather हिमाचल प्रदेश में मई महीने में मौसम के तेवर पूरी तरह बदले हुए हैं। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश, ओलावृष्टि और ठंडी हवाओं ने मौसम को इस कदर बदल दिया है कि राजधानी शिमला इस समय मनाली और कल्पा जैसे ठंडे पर्यटन स्थलों से भी ज्यादा ठंडी हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अब 11 से 13 मई तक राज्य में भारी बारिश, आंधी, गरज, बिजली चमकने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है।

मौसम विभाग के अनुसार 10 मई को राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 11 मई से मौसम फिर करवट लेगा। 11 मई को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने, गरज और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘औरंगजेब का भी सपना था और मोदी जी का भी’… पंजाब में ED की रेड पर भड़के केजरीवाल

सोमवार व मंगलवार को ज्यादा खराब रहेगा मौसम

12 और 13 मई को मौसम और अधिक खराब रहने का अनुमान है। इन दो दिनों के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही कई इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इस अवधि के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

14 और 15 मई को भी राज्य में मौसम खराब बना रहेगा, हालांकि इन दिनों के लिए किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी जी, चार ED की रेड और करवा दो; अरविंद केजरीवाल ने क्यों कर डाली ऐसी मांग

किन जिलों के लिए जारी की गई चेतावनी

जिलावार अलर्ट की बात करें तो 11 मई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। 12 मई को लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर राज्य के बाकी 10 जिलों में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस दिन कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि सोलन, सिरमौर, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। 13 मई को भी कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा, जबकि चंबा जिले में येलो अलर्ट रहेगा।

मनाली से भी ठंडा रहा शिमला

लगातार बदलते मौसम के कारण राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। शनिवार को हिमाचल के औसत अधिकतम तापमान में सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। दिलचस्प बात यह रही कि शिमला का तापमान मनाली और कल्पा से भी कम रिकॉर्ड किया गया। मनाली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और कल्पा में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'सुपारी किलर' आज फिर पंजाब पहुंच गया; ED के छापों के बाद BJP पर भड़के AAP सांसद

अन्य प्रमुख शहरों का तापमान

राज्य के अन्य शहरों की बात करें तो पांवटा साहिब में अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री, बरठीं में 31.8 डिग्री, कुफरी में 15.2 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 25.1 डिग्री, मंडी में 31.2 डिग्री, कांगड़ा में 32.3 डिग्री, सोलन में 27 डिग्री, नाहन में 27.6 डिग्री, ऊना में 34 डिग्री, धर्मशाला में 29 डिग्री, भुंतर में 30.5 डिग्री और सुंदरनगर में 32.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

कैसा रहा शनिवार का मौसम

शनिवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादलों का डेरा बना रहा। शिमला में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, हालांकि बारिश नहीं हुई। बीते 24 घंटों के दौरान सराहन में 26 मिलीमीटर, खदराला में 14 मिलीमीटर, रोहड़ू में 10 मिलीमीटर, रामपुर में 4 मिलीमीटर और चौपाल में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। किन्नौर के कल्पा में बिजली चमकने और लाहौल-स्पीति के सियोबाग क्षेत्र में तेज अंधड़ चलने की भी रिपोर्ट है।

रिपोर्ट: यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।