himachal pradesh mausam weather dept issued warning for heat wave हिमाचल भी झुलसा; 44 डिग्री तापमान, शिमला तक लू का असर, कब तक राहत?, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल भी झुलसा; 44 डिग्री तापमान, शिमला तक लू का असर, कब तक राहत?

Himachal Pradesh Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश भी भीषण गर्मी और लू से झुलसने लगा है। हालांकि, मौसम विभाग ने 22 मई से आंधी-बारिश का अनुमान है। इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। 

Wed, 20 May 2026 08:30 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
हिमाचल भी झुलसा; 44 डिग्री तापमान, शिमला तक लू का असर, कब तक राहत?

Himachal Pradesh Mausam: हिमाचल प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। मैदानी इलाकों में सुबह 10 बजे के बाद घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है, जबकि पहाड़ों पर भी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। ऊना में बुधवार को दिन का पारा इस सीजन में पहली बार 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऊना के अलावा कांगड़ा, शिमला और सोलन में लू जैसी स्थिति रही। गर्मी के प्रकोप से हालात ऐसे रहे कि दिन के समय बाजार सूने नजर आए। ठंडे माने जाने वाले शिमला में भी उमस और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया है।

मॉल रोड और रिज पर दिन के समय पर्यटकों की चहल-पहल कम दिखाई दी। लोग घरों और दुकानों में पंखों का सहारा लेने को मजबूर हैं। महिलाएं और स्कूली बच्चे धूप से बचने के लिए छातों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

कल इन जलों में लू चलने का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे यानी 21 मई को भी ऊना, कांगड़ा, शिमला और सोलन में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही चंबा और कुल्लू में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। 22 मई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट है। 23 मई को भी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में मौसम खराब रहने की संभावना है।

22 से राहत का अनुमान

मौसम विभाग का कहना है कि 22 और 23 मई को हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल बरस सकते हैं, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। 24 मई को मध्य और उच्च पर्वतीय इलाकों में मौसम खराब रहेगा, हालांकि कोई अलर्ट नहीं है। 25 मई को फिर पूरे राज्य में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 26 मई को मध्य एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।

ऊना रहा हिमाचल प्रदेश का सबसे गर्म स्थान

बुधवार को हिमाचल प्रदेश का सबसे गर्म स्थान ऊना रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुंदरनगर में 39.2, कांगड़ा में 39, नाहन और मंडी में 38.3, बरठीं में 38, सोलन में 36.5, भुंतर में 35.1, चंबा में 34.8 और जुब्बड़हट्टी में 32.8 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 5.5 डिग्री ज्यादा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झुलसा देने वाली गर्मी; दिल्ली में 47°C जाएगा तापमान, 6 दिन लू का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक शिमला में अब तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक ही रिकॉर्ड हुआ है। मनाली में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री ज्यादा है, जबकि कल्पा का तापमान 25.5 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक है। केलांग में 21.3 और ताबो में 23.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'लू से भीषण लू' का अलर्ट; नोएडा और गाजियाबाद के लोगों को फोन पर NDMA की वॉर्निंग

कहां कितना तापमान?

रात के समय के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शिमला का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से करीब 5 डिग्री ज्यादा है। नेरी में रात का तापमान 27 डिग्री, बिलासपुर, पांवटा साहिब और देहरा गोपीपुर में 24 डिग्री, पालमपुर और जुब्बड़हट्टी में 23 डिग्री, धर्मशाला में 21.2 और ऊना में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुकुमसेरी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि 22 मई से मौसम करवट लेगा और बारिश-आंधी के चलते तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्म हवाओं ने उत्तराखंड को झुलसाया, हीट वेव अलर्ट के बीच IMD ने दी गुड न्यूज

रिपोर्ट- यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।