Himachal BJP removes 28 office-bearers who rebelled in the Zila Parishad elections हिमाचल भाजपा ने 28 पदाधिकारियों को हटाया, जिला परिषद चुनाव में हुए थे बागी, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल भाजपा ने 28 पदाधिकारियों को हटाया, जिला परिषद चुनाव में हुए थे बागी

पार्ट ने उन 28 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उनके संगठनात्मक दायित्वों से मुक्त कर दिया है, जो पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर गए हैं। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता और संगठन विरोधी गतिविधि बताया है।

Sun, 24 May 2026 06:09 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
हिमाचल भाजपा ने 28 पदाधिकारियों को हटाया, जिला परिषद चुनाव में हुए थे बागी

हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद चुनावों के बीच भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पार्ट ने उन 28 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उनके संगठनात्मक दायित्वों से मुक्त कर दिया है, जो पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर गए हैं। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता और संगठन विरोधी गतिविधि बताया है।

भाजपा ने इसे प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अनुमति और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद लिया गया फैसला बताया है। पार्टी ने साफ कहा है कि संगठन हित और अनुशासन से ऊपर कोई भी व्यक्ति नहीं हो सकता। अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ना संगठनात्मक मर्यादा का गंभीर उल्लंघन माना गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्विशा की मौत के बाद डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश? सास गिरिबाला ने भेजे थे गुर्गे

दायित्वों से मुक्त किए गए नेताओं में ठियोग से सरिता वर्मा, जो प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक महिला मोर्चा थीं, झंडूता से देवांश चंदेल, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, बिलासपुर से रोहित ठाकुर, प्रदेश सचिव युवा मोर्चा, सुजानपुर से वीना कपिल, प्रदेश सह-संयोजक शहरी निकाय प्रकोष्ठ, चंबा से मनोज कुमार, प्रदेश सह-संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ और बल्ह से अनिल सैनी (डिम्पल), प्रदेश आईटी सह-संयोजक ओबीसी मोर्चा शामिल हैं।

सूचि

इसके अलावा बल्ह से विश्व बंधु शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा, जोगिंद्रनगर से विजय भाटिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा, शिमला ग्रामीण से मीना वर्मा, जिला सचिव भाजपा शिमला, सुजानपुर से सुमन चौहान, जिला उपाध्यक्ष भाजपा, भटियात से सुभाष चंद, जिला कार्यकारिणी सदस्य चंबा, डलहौजी-भटियात से सचिन महाजन, मंडल उपाध्यक्ष बनीखेत मंडल, भटियात से तिलक राज और संजय कुमार, दोनों मंडल महामंत्री मंडल मेल, को भी दायित्वों से मुक्त किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दोस्त को ईंट से कुचलकर मार डाला…, फिर भी दिल्ली HC ने नहीं सुनाई हत्या की सजा

रोहड़ू से कमलेश समरैक, मंडल सचिव, बैजनाथ से सुधा कटोच, मंडल कार्यालय सचिव, बड़सर से रजनी पीला, मंडल सचिव बड़सर मंडल, भरमौर से कमला भारद्वाज, जिला कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा, धर्मपुर से रीता निराला, जिला महामंत्री महिला मोर्चा सुंदरनगर और बैजनाथ से शुभम कपूर, जिला सचिव अनुसूचित जनजाति मोर्चा भी कार्रवाई की जद में आए हैं।

इंदौरा से देवराज, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, चिंतपूर्णी से राजीव कुमार, मंडल महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा, बल्ह से दुष्यंत शर्मा, मंडल प्रवक्ता युवा मोर्चा, मंडी से राकेश राणा, मंडल सचिव किसान मोर्चा, इंदौरा से जुगल किशोर, आईटी सह-संयोजक किसान मोर्चा, सुजानपुर से ज्योति ठाकुर, पूर्व जिला सचिव महिला मोर्चा, चंबा से करनैल सिंह, पूर्व प्रदेश मोर्चा सचिव और कसौली से दुनीचंद धीमान, पूर्व प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति मोर्चा को भी संगठनात्मक जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया है।

भाजपा राज्य अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि पार्टी अनुशासन बनाए रखने और कार्यकर्ताओं के बीच स्पष्ट संदेश देने के लिए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी संगठन विरोधी गतिविधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे।

रिपोर्ट :यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।