Heavy snowfall again in Himachal, orange alert issued, know the weather condition till March 24 हिमाचल में फिर भारी बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए 24 मार्च तक के मौसम का हाल, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल में फिर भारी बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए 24 मार्च तक के मौसम का हाल

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम के कड़े तेवर जारी हैं। राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर ताजा बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है, जबकि शिमला, मनाली और अन्य निचले क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं।

Wed, 18 March 2026 11:53 AMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
हिमाचल में फिर भारी बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए 24 मार्च तक के मौसम का हाल

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम के कड़े तेवर जारी हैं। राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर ताजा बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है, जबकि शिमला, मनाली और अन्य निचले क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने 20 मार्च तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।

जानिए 24 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम

बीती रात लाहौल-स्पीति के गोंदला, कुकुमसेरी, केलंग और हंसा जैसे क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। किन्नौर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के ऊंचे इलाकों में लगातार बर्फ गिरने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 18 से 20 मार्च तक मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा, जबकि 20 मार्च को येलो अलर्ट रहेगा। इसके बाद 22 से 24 मार्च तक भी मौसम खराब बना रहेगा, हालांकि इन दिनों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईवी आग में ‘डिजिटल लॉक’ बना मौत का जाल? बिजली जाते ही दरवाजे हुए सील, 8 की मौत
ये भी पढ़ें:कार को चार्जिंग में लगा सोया था इंदौर का परिवार, EV में आग लगने से जिंदा जल गए 8

10 हजार पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

इस बीच भारी बर्फबारी के कारण कुल्लू-लाहौल क्षेत्र में हालात चुनौतीपूर्ण हो गए थे। अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल, सिस्सू और आसपास के इलाकों में करीब 2 हज़ार वाहन फंस गए थे। पुलिस ने बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) और प्रशासन के सहयोग से बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। यह अभियान 15 मार्च से शुरू होकर 17 मार्च की शाम तक जारी रहा। इस दौरान करीब 10 हजार से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित निकालकर मनाली की ओर भेजा गया। राहत की बात यह रही कि पूरे अभियान में कोई भी अप्रिय घटना सामने नहीं आई।

snow in himachal

कहां-कितना दर्ज हुआ तापमान

तापमान की बात करें तो शिमला में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, सुंदरनगर 9.9, भुंतर 8.8, कल्पा 0.9, धर्मशाला 8.2, ऊना 11.0, नाहन 10.7, पालमपुर 12.0, सोलन 7.8, मनाली 3.1, कांगड़ा 13.2, मंडी 11.3, बिलासपुर 12.0, जुब्बड़हट्टी 10.0, कुफरी 6.0, कुकुमसेरी -1.8, सियोबाग 7.7, बेरठिन 11.6, कसौली 11.9, पांवटा साहिब 17.0, सराहन 2.1, देहरा गोपीपुर 16.0, ताबो -2.8 और नेरी में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

snow

पर्यटकों को दी गई सलाहें

प्रशासन ने आगामी दिनों में फिर बर्फबारी की संभावना को देखते हुए लोगों और पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा से बचने को कहा गया है। यदि यात्रा जरूरी हो तो केवल 4x4 वाहनों का इस्तेमाल करने, वाहनों में स्नो चेन रखने और पर्याप्त गर्म कपड़े व जरूरी सामान साथ रखने की सलाह दी गई है। कुल्लू पुलिस और प्रशासन ने एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।