Harasser Taught Lesson Slapped in Road Shimla Girl Video goes Viral मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक; शिमला में युवती की बहादुरी का वीडियो हो रहा वायरल, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक; शिमला में युवती की बहादुरी का वीडियो हो रहा वायरल

Shimla Viral Video: शिमला में एक मनचले ने स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ की कोशिश की। उसे बाइक पर जबरन बैठाने का प्रयास किया। इस पर छात्रा ने बहादुरी दिखाते हुए उसे सड़क पर ही सबक सिखा दिया।

Thu, 21 May 2026 11:43 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक; शिमला में युवती की बहादुरी का वीडियो हो रहा वायरल

Shimla Viral Video: शिमला में एक युवती ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए दिनदहाड़े उसका पीछा व छेडखानी कर रहे एक युवक की हरकतों को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग युवती की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लड़की ने मनचले की पिटाई भी कर दी। वहीं, पुलिस ने आरोपी युवक के ख़िलाफ़ केस दर्ज कर लिया है। मामला शिमला जिला के चौपाल उपमंडल का है।

मामले के अनुसार युवती सड़क से पैदल अपने घर जा रही थी। घर से कुछ ही दूरी पर एक युवक बाइक लेकर उसके पीछे लग गया। आरोप है कि युवक बार-बार बाइक घुमाकर युवती के पास आ रहा था और उसे बाइक पर बैठाने की कोशिश कर रहा था। बीच सड़क पर लगातार पीछा किए जाने से युवती घबरा जरूर गई, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:याचिका सुनने योग्य भी नहीं; दूसरे की बीवी की चाहत में अदालत पहुंचे युवक को फटकार

मनचले का वीडियो रिकॉर्ड किया

युवती ने तुरंत अपना मोबाइल फोन निकाला और कैमरा ऑन कर युवक की वीडियो बनानी शुरू कर दी। वीडियो बनते ही आरोपी युवक के हावभाव बदल गए। वह कैमरे से बचने की कोशिश करने लगा और युवती को दीदी बोलकर वहां से निकलने की जल्दबाजी करने लगा। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे कुछ अन्य वाहन चालकों ने भी गाड़ियां रोक दीं। लोगों की नजरें अपने ऊपर पड़ती देख युवक घबरा गया। युवती ने मनचले की थप्पड़ से पिटाई कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल भी झुलसा; 44 डिग्री तापमान, शिमला तक लू का असर, कब तक राहत?

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। इलाके में इस बात की चर्चा है कि अगर युवती ने समय रहते मोबाइल कैमरा ऑन नहीं किया होता तो आरोपी अपने मनसूबों में कामयाब भी हो सकता था। यही वजह है कि लोग युवती की समझदारी और हिम्मत को बड़ी मिसाल बता रहे हैं।

पुलिस ने किया मुकदमा

घटना सामने आने के बाद जिला पुलिस शिमला ने मामले में तुरंत कार्रवाई की है। पुलिस थाना चौपाल में आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी एक प्रवासी युवक है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने गुरुवार को बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने कहा कि युवती के साथ अशोभनीय हरकत का मामला सामने आते ही पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज की और मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि दोषी के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान बॉर्डर से हिमाचल पहुंच रहा चिट्टा, शिमला पुलिस ने दबोचा सप्लॉयर

बता दें कि कुछ दिन पहले मंडी जिला के सरकाघाट में कॉलेज जा रही एक छात्रा के साथ दिल दहला देने वाली वारदात हुई थी। आरोप है कि बीच रास्ते में एक स्थानीय युवक ने छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी थी। उस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। इस वारदात को अंजाम देने वाला अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में है।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।