Eternal University Sirmour district Video of girl students made in bathroom हिमाचल की इस यूनिवर्सिटी में घटिया करतूत, बॉथरूम में छात्राओं का बनाया अश्लील वीडियो; सफाईकर्मी गिरफ्तार, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल की इस यूनिवर्सिटी में घटिया करतूत, बॉथरूम में छात्राओं का बनाया अश्लील वीडियो; सफाईकर्मी गिरफ्तार

यूनिवर्सिटी में काम करने वाला एक सफाईकर्मी कथित तौर पर छात्राओं के बॉथरूम का चुपके से अश्लील वीडियो बनाते रंगे हाथों पकड़ा गया है। आरोपी पिछले कुछ महीनों से यूनिवर्सिटी कैंपस में सफाई कर्मचारी के रूप में काम कर रहा था।

Sat, 23 May 2026 11:17 AMMohit पीटीआई, सिरमौर
share
हिमाचल की इस यूनिवर्सिटी में घटिया करतूत, बॉथरूम में छात्राओं का बनाया अश्लील वीडियो; सफाईकर्मी गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में राजगढ़ के पास स्थित प्रतिष्ठित इटरनल यूनिवर्सिटी एकबार फिर विवाद में है। यहां एकबार फिर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर लापरवाही का मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के बाथरूम के अंदर गुपचुप तरीके से वीडियो रिकॉर्ड किए जाने का एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है।

यूनिवर्सिटी में काम करने वाला एक सफाईकर्मी कथित तौर पर छात्राओं के बॉथरूम का चुपके से अश्लील वीडियो बनाते रंगे हाथों पकड़ा गया है। आरोपी पिछले कुछ महीनों से यूनिवर्सिटी कैंपस में सफाई कर्मचारी के रूप में काम कर रहा था। इस घटना के उजागर होते ही कैंपस के अंदर हड़कंप मच गया और छात्राओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

भागने की फिराक में था आरोपी

वहीं बाथरूम में वीडियो बनाए जाने की बात जैसे ही हॉस्टल की अन्य छात्राओं तक पहुंची, पूरे कैंपस में आक्रोश फैल गया। इस बीच, खुद को घिरता देख आरोपी मजदूर मौके से भागने की फिराक में था। हालांकि आरोपी को कैंपस के भीतर ही दबोच लिया गया। कैंपस के भीतर तनाव का माहौल बना हुआ है और छात्राएं दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा पुख्ता करने की मांग पर अड़ी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान बॉर्डर से हिमाचल पहुंच रहा चिट्टा, शिमला पुलिस ने दबोचा सप्लॉयर

गर्ल्स हॉस्टल के बॉथरूम के अंदर

छात्राओं ने आरोप लगाया कि गर्ल्स हॉस्टल के बॉथरूम के अंदर उनके वीडियो रिकॉर्ड किए गए हैं। छात्राओं ने इस घटना पर आक्रोश व्यक्त किया और तुरंत यूनिवर्सिटी प्रशासन को मामले की सूचना दी। पुलिस फिलहाल आरोपी के मोबाइल फोन को खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने अब तक कितनी वीडियो बनाई हैं और क्या इन्हें कहीं शेयर या अपलोड तो नहीं किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अचानक हुई बारिश से कूल-कूल हुआ हिमाचल का मौसम, IMD ने बताया कब तक रहेगी राहत

छात्राओं के विरोध के बाद एक्शन

सूत्रों के हवाले से पीटीआई ने बताया है कि मामले की जानकारी मिलने और छात्राओं के विरोध के दो से ढाई घंटे के बाद ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शुक्रवार दोपहर को ही पच्हड़ पुलिस को मामले की सूचना दे दी थी। इसके बाद, पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंचायत निकाय चुनाव: हिमाचल में पहली बार काउंटिंग की वेबकास्टिंग, क्या तैयारी?

छात्रों ने आरोपी को पकड़ लिया

सूत्रों के अनुसार, झारखंड निवासी आरोपी मजदूर कैंपस से भागने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, छात्रों ने उसे पकड़ लिया। कथित तौर पर पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी भी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और पुलिस की एक टीम फिलहाल घटनास्थल पर पूछताछ कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।