e auction of liquor shops first time in himachal pradesh bid online from home हिमाचल में पहली बार शराब ठेकों की ई-नीलामी शुरू, घर बैठे लगा सकेंगे ऑनलाइन बोली, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल में पहली बार शराब ठेकों की ई-नीलामी शुरू, घर बैठे लगा सकेंगे ऑनलाइन बोली

हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2026-27 के लिए शराब ठेकों की पहली ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस नई व्यवस्था के तहत अब लोग घर बैठे ऑनलाइन बोली लगा सकेंगे। नीलामी अलग-अलग जिलों के लिए चरणों में आयोजित की जाएगी।

Mon, 23 Feb 2026 06:33 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
हिमाचल में पहली बार शराब ठेकों की ई-नीलामी शुरू, घर बैठे लगा सकेंगे ऑनलाइन बोली

हिमाचल प्रदेश में पहली बार खुदरा शराब ठेकों (रिटेल लिकर वेंड्स) के आवंटन के लिए ऑनलाइन ई-नीलामी प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए इस नई व्यवस्था को मंजूरी देते हुए ठेकों का आवंटन पूरी तरह पारदर्शी ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से करने का फैसला लिया है। यह प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 की अवधि के लिए लागू रहेगी।

पहले दिन इन जिलों में ई-नीलामी

आबकारी विभाग के अनुसार, पहले दिन किन्नौर, हमीरपुर और चंबा जिलों के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई। किन्नौर, हमीरपुर और चंबा जिलों की शराब इकाइयों के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 फरवरी शाम 6:55 बजे से 26 फरवरी शाम 6:15 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। दस्तावेजों की जांच 25 फरवरी शाम 6:30 बजे से 27 फरवरी शाम 6:55 बजे तक होगी, जबकि नीलामी 28 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक की जाएगी।

घर या कार्यालय से ही लगा सकते हैं बोली

इच्छुक आवेदक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और आबकारी ई-गवर्नेंस पोर्टल पर जाकर सीधे ऑनलाइन बोली में भाग ले सकते हैं। खास बात यह है कि बोलीदाता अपने घर या कार्यालय से ही डिजिटल माध्यम से आवेदन और बोली लगा सकेंगे, जिससे पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और आसान होने की उम्मीद जताई जा रही है।

इन जिलों में कल आवेदन

सिरमौर, ऊना और बद्दी जिलों के लिए आवेदन 24 फरवरी शाम 6:55 बजे से 26 फरवरी शाम 6:15 बजे तक लिए जाएंगे। इन जिलों के दस्तावेज 26 फरवरी शाम 6:30 बजे से 28 फरवरी शाम 6:55 बजे तक जांचे जाएंगे और नीलामी 2 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

इन जिलों में 25 फरवरी को आवेदन

सोलन, कांगड़ा और बिलासपुर जिलों के लिए आवेदन 25 फरवरी शाम 6:55 बजे से 27 फरवरी शाम 6:30 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। दस्तावेजों की जांच 27 फरवरी शाम 6:30 बजे से 2 मार्च शाम 6:55 बजे तक चलेगी और नीलामी 3 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।

इन जिलों में 26 फरवरी को आवेदन

मंडी और नूरपुर इकाइयों के लिए आवेदन 26 फरवरी शाम 6:55 बजे से 28 फरवरी शाम 6:15 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। दस्तावेजों की जांच 28 फरवरी शाम 6:30 बजे से 3 मार्च शाम 6:55 बजे तक की जाएगी, जबकि नीलामी 5 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

शिमला और कुल्लू के लिए 27 फरवरी को आवेदन

शिमला और कुल्लू जिलों के लिए आवेदन 27 फरवरी शाम 6:55 बजे से 3 मार्च शाम 6:15 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। इनके दस्तावेज 3 मार्च शाम 6:30 बजे से 6 मार्च शाम 6:55 बजे तक जांचे जाएंगे और नीलामी 7 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, थार ने मारी टक्कर, 2 बाइक सवारों की मौत
ये भी पढ़ें:अग्निवीरों के लिए गुड न्यूज; दिल्ली पुलिस भर्ती में 20% आरक्षण, उम्र में भी छूट
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में 77 आवासीय प्लॉट की स्कीम लॉन्च; कब से आवेदन, कैसे होगा आवंटन?

बोलीदाताओं के लिए एडवाइजरी

राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने बताया कि सभी आवेदकों के लिए निर्धारित ई-नीलामी पोर्टल पर वैध डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) के माध्यम से पंजीकरण करना अनिवार्य है। उन्होंने संभावित बोलीदाताओं को सलाह दी है कि वे भाग लेने से पहले आबकारी नीति 2026-27, मानक संचालन प्रक्रिया और उपयोगकर्ता पुस्तिका को ध्यान से पढ़ लें, ताकि प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। ये सभी दस्तावेज विभागीय वेबसाइट और ई-नीलामी पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए हैं।

रिपोर्ट- यूके शर्मा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।