Drunk Delhi tourist drags 60-yr-old for 25 ft, run him over again near Manali HP शराब के नशे में धुत दिल्ली के पर्यटक ने हिमाचल में ली 60 वर्षीय बुजुर्ग की जान; 25 फीट तक घसीटा, फिर कार से कुचल दिया, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शराब के नशे में धुत दिल्ली के पर्यटक ने हिमाचल में ली 60 वर्षीय बुजुर्ग की जान; 25 फीट तक घसीटा, फिर कार से कुचल दिया

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि कार को चला रहे आरोपी विक्रांत विज को गिरफ्तार कर लिया गया है और गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। गाड़ी में सवार अन्य दो लोगों को भी हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

Wed, 3 June 2026 11:11 PMSourabh Jain हिन्दुस्तान टाइम्स, नई दिल्ली
share
शराब के नशे में धुत दिल्ली के पर्यटक ने हिमाचल में ली 60 वर्षीय बुजुर्ग की जान; 25 फीट तक घसीटा, फिर कार से कुचल दिया

हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक 60 साल के बुजुर्ग को टक्कर मारकर उसकी जान लेने के मामले में पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सड़क से पैदल गुजर रहे बुजुर्ग को टक्कर मारने और करीब 25 फुट तक घसीटने के बाद शराब के नशे में धुत आरोपी ने बुजुर्ग को वाहन से कुचल दिया था, जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई थी। वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग निकला था। इस मामले को लेकर पुलिस ने नई दिल्ली निवासी चालक विक्रांत विज को गिरफ्तार किया है और दुर्घटना में शामिल वाहन को जब्त कर लिया है।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना सोमवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली उपमंडल में हुई। इस दौरान आरोपी ने सड़क से पैदल गुजर रहे 60 वर्षीय स्थानीय निवासी रामकृष्ण को बेरहमी से कुचल दिया था। इस वारदात का आरोप दिल्ली से आए नशे में धुत टूरिस्ट पर लगा था, जो कि सड़क पर रॉन्ग साइड में गाड़ी चला रहा था, इस दौरान उसने ना केवल पैदल यात्री को टक्कर मारी, बल्कि उसे करीब 25 फीट तक घसीटा भी था और फिर गाड़ी को पीछे करके दूसरी बार उसके ऊपर चढ़ा दिया। जिससे बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रात में लड़ने के बाद सो गए लिव-इन पार्टनर, सुबह फंदे से लटका मिला प्रेमी का शव

हिंसक झड़प के कुछ दिन बाद हुई घटना

यह घटना जिले में टूरिस्टों के बीच हुई एक और हिंसक झड़प के कुछ ही दिनों बाद हुई है। 30 मई को, पंजाब से आए एक टूरिस्ट ने कसोल में पार्किंग को लेकर हुए एक छोटे से झगड़े के बाद एक स्थानीय टैक्सी ड्राइवर के पैर में गोली मार दी थी। इस घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने पार्वती घाटी में घुसने वाले उपद्रवी और हथियारबंद टूरिस्टों पर नजर रखने के लिए स्थायी सुरक्षा चौकियों की मांग की है।

शराब पी रहे थे कार सवार तीनों युवक-युवतियां

इस घटना के चश्मदीद ओम प्रकाश ने बताया कि वह अपनी गाड़ी धुलवाने के बाद शहर की ओर जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट (DL12-CU0584) कार ने उसे ओवरटेक किया। ओम प्रकाश ने बताया कि गाड़ी में तेज आवाज में गाने बज रहे थे और उसमें तीन लोग सवार थे। दो युवक और एक युवती, जो कि सफर के दौरान शराब पी रहे थे। कुछ ही देर बाद, नगर रोड पर 'फार्म एरिया' में गाड़ी सड़क की गलत साइड में चली गई और उसने सामने से आ रहे एक शख्स को टक्कर मार दी, जो सड़क के किनारे पैदल चल रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मालवीय नगर हादसा: होटल मालिक अरेस्ट, दिल्ली में कॉमर्शियल इमारतों की होगी जांच

आरोपी को गिरफ्तार कर गाड़ी को पुलिस ने जब्त किया

पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद आरोपियों को भागने से रोकने के लिए स्थानीय लोगों ने तुरंत गाड़ी को घेर लिया था और पुलिस के आने तक गाड़ी में सवार लोगों को कहीं जाने नहीं दिया। इस बारे में कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि कार को चला रहे आरोपी विक्रांत विज को गिरफ्तार कर लिया गया है और गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। गाड़ी में सवार अन्य दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और जांच अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं।

इन धाराओँ के तहत दर्ज किया मामला

पुलिस ने बताया कि इस मामले को लेकर उसने गैर इरादतन हत्या और दुर्घटना की सूचना न देने तथा घायल को आवश्यक सहायता प्रदान न करने के लिए पतलीकुहल थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा चश्मदीदों के बयान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 173 के तहत दर्ज किए गए हैं। पटलीकुहल पुलिस थाने के अतिरिक्त प्रभारी, सब-इंस्पेक्टर इंदर सिंह वर्तमान में जांच कर रहे दल का नेतृत्व कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंजूरी से 4 गुना ज्यादा कमरे; दिल्ली की आग में 21 मौतों के पीछे क्या-क्या वजहें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।