Chamba accident gujarat tourists innova car falls into gorge many killed and inujred हिमाचल के चंबा में पर्यटकों की इनोवा कार खाई में गिरी; गुजरात के 6 लोगों की मौत, 4 की हालत गंभीर, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिमाचल के चंबा में पर्यटकों की इनोवा कार खाई में गिरी; गुजरात के 6 लोगों की मौत, 4 की हालत गंभीर

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में गुजरात के 6 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Mon, 11 May 2026 10:57 AMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share
हिमाचल के चंबा में पर्यटकों की इनोवा कार खाई में गिरी; गुजरात के 6 लोगों की मौत, 4 की हालत गंभीर

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भटियात उपमंडल में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में गुजरात के 6 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ककीरा-लाहडू मार्ग पर उस समय हुआ, जब पर्यटकों से भरी एक इनोवा गाड़ी बारिश के बीच अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस के अनुसार हादसा रात करीब 2 बजे हुआ। इनोवा वाहन में सवार पर्यटक मनाली से डलहौजी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ककीरा-लाहडू मार्ग पर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और कई फीट नीचे खाई में जा गिरी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में कब्जाधारियों की बहुएं भी नहीं लड़ सकेंगी पंचायत चुनाव; HC की मुहर

स्थानीय लोगों की मदद से निकाले गए शव

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। बारिश और अंधेरे के बीच बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों और शवों को खाई से बाहर निकाला गया। घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में मरने वालों में पांच पर्यटक गुजरात के भावनगर के रहने वाले थे, जबकि वाहन चालक हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का निवासी बताया गया है।

विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि रात के समय भारी बारिश हो रही थी और दुर्घटना के बाद तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल : वृद्धावस्था पेंशन के लिए 44 की उम्र में ‘बुजुर्ग’ बन गए लोग, FIR दर्ज

सुबह 3 से 4 बजे के बीच हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि आज दिनांक 11.05.2025 को तड़के 3 से 4 बजे के बीच भारी वर्षा एवं आंधी के कारण एक गाड़ी संख्या HP01M-2961, जो डलहौजी से मनाली की ओर जा रहा थी, ककीर क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक चंबा भी मौके पर उपस्थित रहे ।

हादसे के समय गाड़ी में कुल 10 लोग सवार थे। गंभीर रूप से घायल होने के चलते 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 4 घायलों को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है।

सभी 6 मृतकों की हुई पहचान

1. ललित भाई फटनानी

2. ममता बेन पत्नी ललित भाई

3. काजल पत्नी प्रियांक कन्हैया लाल भोपानी

4. दियांश पुत्र प्रियांक कन्हैया लाल भोपानी

5. प्रियांक कन्हैया लाल भोपानी

6. जसवंत पुत्र हरी सिंह निवासी गांव कोहरा, तहसील जोगिंद्र नगर, जिला मंडी

घायलों की लिस्ट

1. मयंक (31 साल) पुत्र ललित भाई फटनानी

2. फोरेमबेन (31 साल) मयंक फटनानी

3. जियांश (3 साल) पुत्र मयंक फटनानी

4. प्रियांशी भोपानी (3 साल) पुत्री प्रियांक कन्हैया लाल भोपानी

रिपोर्ट - यूके शर्मा

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिमाचल में कौन-कौन लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव, उम्मीदवारों की पात्रता पर स्थिति साफ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।