गुजरात में तेज रफ्तार का कहर, 19 साल की लड़की ने डिलीवरी बॉय को कुचला; नशे में धुत होने का आरोप
गुजरात के वडोदरा में देर रात एक 19 साल की लड़की ने अपनी थार से एक लड़के को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह हादसा रात करीब 1 बजे उस समय हुआ जब लड़की एक शादी से लौट रही थी।

गुजरात के वडोदरा में देर रात एक 19 साल की लड़की ने अपनी थार से एक लड़के को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह हादसा रात करीब 1 बजे उस समय हुआ जब लड़की एक शादी से लौट रही थी। मृतक की पहचान अभिषेक मोरे के रूप में हुई है, जो अपने काम से घर लौट रहा था।
अभिषेक के पिता की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, लड़की की तेज रफ्तार थार ने अभिषेक की एक्टिवा को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक का शव सड़क पर पड़ा देख तुरंत पुलिस को सूचना दी।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में कार में सवार तीन लड़कियों रुषिका, तनीषा और विस्मयी को हिरासत में लिया है। गाड़ी 19 साल की रुषिका गाड़ी चला रही थी। जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें शादी से लौट रही थीं और अपनी तीसरी बहन को घर छोड़ने जा रही थीं।
आरोपी लड़की पर आरोप है कि उसकी गाड़ी न केवल बहुत तेज रफ्तार में थी, बल्कि वह शराब के नशे में भी धुत थी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित का काम पर था पहला दिन
मृतक अभिषेक मोरे ने हाल ही में फूड डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम शुरू किया था और हादसे वाले दिन ही उसका काम पर पहला दिन था। टक्कर इतनी भीषण थी कि अभिषेक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी युवती ने इस हादसे से महज दो दिन पहले भी इसी इलाके में एक गन्ना जूस की मशीन को अपनी गाड़ी से टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया था। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन