दरिंदगी की इंतहा! गुजरात में सौतेल बाप ने 2 नाबालिग बेटियों का किया रेप; दोनों हुईं गर्भवती
गुजरात के नवसारी जिले एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां के चिखली तालुका के एक व्यक्ति पर अपनी लिव इन पार्टनर की दो नाबालिग बेटियों का यौन शोषण करने और उन्हें गर्भवती करने का आरोप लगा है।

गुजरात के नवसारी जिले एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां के चिखली तालुका के एक व्यक्ति पर अपनी लिव-इन पार्टनर की दो नाबालिग बेटियों का यौन शोषण करने और उन्हें गर्भवती करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब 12 साल की छोटी बहन ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की गई तो उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने सोनोग्राफी की तो पता चला कि वह 5 महीने की गर्भवती है। मामला सामने आने के बाद डॉक्टर भी हैरान रह गए। इस मामले की जानकारी जब परिजनों को दी गई तो परिजन भी सन्न रह गए।
बड़ी बहन भी निकली प्रेग्नेंट
मामला सामने आने के बाद 13 साल की नाबालिग बड़ी बहन ने भी अपने सौतेले पिता पर गंभीर आरोप लगाया। इसके बाद जब बड़ी बहन की जांच की गई तो वो भी गर्भवती थी। डॉक्टरों ने बताया कि बड़ी बहन 2 महीने की गर्भवती है। इसके बाद इस मामले की औपचारिक जांच के लिए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
पुलिस ने क्या बताया
इस मामले की जानकारी देते हुए नवसारी ज़िले के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) भागीरथसिंह गोहिल ने बताया कि शुरुआती जाँच से पता चला है कि दोनों लड़कियों का कथित तौर पर उनके सौतेले पिता ने ही यौन शोषण किया था।
तलाक के बाद लिव इन में रह रही थी मां
पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़कियों की माँ की पहले भी शादी हो चुकी थी और उसके चार बच्चे थे। तलाक के बाद, वह आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। इसी दौरान, पिता पर आरोप है कि उसने बार-बार इन दोनों नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया। जाँचकर्ताओं का मानना है कि वह अक्सर लकड़ियाँ इकट्ठा करने के बहाने, लड़कियों को जंगल जैसे सुनसान इलाकों में ले जाता था।
लंबे समय से चल रहा था यौन शोषण
अधिकारियों को शक है कि यह कथित यौन शोषण का सिलसिला काफी लंबे समय से चल रहा था और वे मामले की गहन जाँच में जुटे हुए हैं। इस मामले ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं। अधिकारियों ने इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया है और नाबालिगों की सुरक्षा और उन पर कड़ी नजर रखने की जरूरत पर जोर दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन