pm modi says india witness unprecedented certainty amdi global uncertainty दुनिया में भारी अनिश्चितता के बीच भारत में किस बात का सुकून? पीएम मोदी ने बताया, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

दुनिया में भारी अनिश्चितता के बीच भारत में किस बात का सुकून? पीएम मोदी ने बताया

वैश्विक तनाव के बीच भारतीयों के लिए कुछ बातें सुकून देने वाली हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को गुजरात की धरती से यह संदेश दिया है। पीएम मोदी ने क्या बातें कहीं इस रिपोर्ट में जानें...

Sun, 11 Jan 2026 05:34 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, राजकोट
share
दुनिया में भारी अनिश्चितता के बीच भारत में किस बात का सुकून? पीएम मोदी ने बताया

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उठाकर अमेरिका ले जाए जाने के बाद गहराए वैश्विक तनाव के बीच भारतीयों के लिए सुकून देने वाली बात यह है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को गुजरात की धरती से यह संदेश दिया। पीएम मोदी ने रविवार को कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया अनिश्चितता का सामना कर रही है तो भारत अभूतपूर्व निश्चितता और राजनीतिक स्थिरता के दौर से गुजर रहा है।

वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत में अभूतपूर्व निश्चितता

राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ऐसे समय में जब पूरी दुनिया बड़ी वैश्विक अनिश्चितता का सामना कर रही है, हम भारत में अभूतपूर्व निश्चितता का दौर देख रहे हैं। मौजूदा वक्त में भारत में राजनीतिक स्थिरता और नीतियों में निरंतरता है।

दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती इकॉनमी

आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रही है।

बताई भारत की वर्क फोर्स की अहमियत

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मौजूदा वक्त में देश में बुनियादी ढांचे के साथ-साथ उद्योग के लिए तैयार वर्क फोर्स सबसे बड़ी जरूरत है। गौरतलब है कि भारत एक मजबूत वर्क फोर्स से समृद्ध देश है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने देश की वर्क फोर्स का उल्लेख करते हुए दुनिया को भारत की अहमियत को भी रेखांकित करने की कोशिश की।

1,500 से अधिक MOU साइन होने की संभावना

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को वाइब्रेंट गुजरात रीजन समिट से पहले राजकोट के मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में एक व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी उनके साथ मौजूद रहे। प्रदर्शनी में अमेरिका और यूरोप समेत 16 देशों के 110 से अधिक विदेशी खरीदार भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान 1,500 से अधिक एमओयू पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोमनाथ सभ्यतागत साहस का प्रतीक... पीएम मोदी ने किया ओमकार मंत्र जाप- VIDEO
ये भी पढ़ें:अंकिता हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड बन्द का कितना असर? कांग्रेस का यह दावा
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 3 डिग्री वाली ठंड का टॉर्चर, कोहरे और कोल्ड वेव का येलो अलर्ट

1,800 से अधिक बिजनेस मीटिंग

वाइब्रेंट गुजरात रीजनल समिट में 1,800 से अधिक बिजनेस मीटिंग तय की गई हैं। इस अनूठी बैठक में खरीदार एक जगह बैठते हैं और विक्रेता उनके पास जाकर अपने सामान दिखाते हैं जो सामान्य दुकानों से बिल्कुल उलट तरीका है। लगभग 26,000 वर्ग मीटर में फैली इस बड़ी प्रदर्शनी में टॉरेंट पावर, अदाणी ग्रीन और एस्सार ग्रुप जैसी दिग्गज कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। अधिकारियों के अनुसार इस प्रदर्शनी में खेती, रक्षा, ऊर्जा और इंजीनियरिंग जैसे कई क्षेत्रों के 400 से ज्यादा प्रदर्शकों ने अपने स्टॉल लगाए हैं।

(यूनीवार्ता के इनपुट के साथ)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।