A man preyed on the daughter of a female employee at his own office, blackmailed her, and raped her multiple times अपने ही ऑफिस की महिला कर्मचारी की बेटी पर बुरी नजर, ब्लैकमेलकर कई बार किया रेप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अपने ही ऑफिस की महिला कर्मचारी की बेटी पर बुरी नजर, ब्लैकमेलकर कई बार किया रेप

एक युवक ने अपने ही दफ्तर की महिला कर्मचारी की नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी की है। आरोपी ने 16 साल की किशोरी को पहले बहलाफुसला कर हवस का शिकार बनाया। इसके बाद आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल करके बार-बार रेप करता रहा।

Sun, 4 Jan 2026 11:37 AMYogesh Yadav हमीरपुर संवाददाता
share
अपने ही ऑफिस की महिला कर्मचारी की बेटी पर बुरी नजर, ब्लैकमेलकर कई बार किया रेप

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां जल संस्थान में तैनात एक कर्मचारी ने अपने ही विभाग की महिला कर्मचारी की नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी की है। आरोपी ने 16 साल की किशोरी को पहले बहलाफुसला कर हवस का शिकार बनाया। इसके बाद आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल करके बार-बार रेप करता रहा। कर्मचारियों की हरकत से परेशान होकर किशोरी ने मां को आपबीती सुनाई तो हड़कंप मच गया। मां की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं विभाग ने तत्काल प्रभाव से कर्मचारी को निलंबित कर दिया है।

पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। आरोपी की पहचान अब्दुल सलाम उर्फ आरिफ के रूप में हुई है, जो मौदहा तहसील के नायकपुरवा इचौली स्थित जल संस्थान की इकाई में तैनात है। आरोपी अपने परिवार के साथ मौदहा जल संस्थान परिसर में ही बने सरकारी आवास में रहता था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पास की ही दूसरी इकाई में कार्यरत एक महिला कर्मचारी की 16 वर्षीय बेटी को पहले अपनी बातों के जाल में फंसाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने किशोरी की कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादाब जकाती के साथ बीवी भेज रहा हूं, यूट्यूबर पर आरोप लगाने वाले का वीडियो वायरल

ब्लैकमेलिंग का घिनौना खेल

पहली बार वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अब्दुल सलाम ने उन वीडियो और तस्वीरों को हथियार बना लिया। जब भी उसे मौका मिलता, वह किशोरी को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा। लोक-लाज और डर के मारे किशोरी काफी समय तक इस जुल्म को सहती रही। लेकिन जब आरोपी की प्रताड़ना असहनीय हो गई और 'पानी सिर के ऊपर चला गया', तब पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। अपनी बेटी के साथ हुई इस दरिंदगी को सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई।

पुलिस की कार्रवाई और विभाग का कड़ा रुख

मां ने बिना देरी किए सदर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अब्दुल सलाम उर्फ आरिफ के खिलाफ रेप (376), पॉक्सो एक्ट (POCSO) और आईटी एक्ट की विभिन्न गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की। क्राइम इंस्पेक्टर डीके मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उधर, सरकारी विभाग में इस तरह की घिनौनी करतूत की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमला भी सख्त हो गया। अधिशाषी अभियंता की संस्तुति पर जल संस्थान चित्रकूटधाम मंडल बांदा के महाप्रबंधक ने आरोपी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया है। फिलहाल आरोपी जेल की सलाखों के पीछे है और पुलिस मामले के अन्य साक्ष्यों को जुटाने में लगी है ताकि कोर्ट में आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।