47000 टन LPG लेकर गुजरात पहुंचा ‘जग वसंत’, एक और टैंकर ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया
भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन द्वारा चार्टर किए गए 'जग वसंत' टैंकर 47000 टन LPG लेकर गुजरात पहुंच गया है। दीनदयाल पोर्ट के एक प्रवक्ता ने बताया कि LPG लेकर आ रहा यह टैंकर शुक्रवार शाम को वडीनार के पश्चिमी तट पर स्थित ऑफशोर टर्मिनल पर लंगर डाल दिया है।

भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन द्वारा चार्टर किए गए 'जग वसंत' टैंकर 47000 टन LPG लेकर गुजरात पहुंच गया है। दीनदयाल पोर्ट के एक प्रवक्ता ने बताया कि LPG लेकर आ रहा यह टैंकर शुक्रवार शाम को वडीनार के पश्चिमी तट पर स्थित ऑफशोर टर्मिनल पर लंगर डाल दिया है। ईरान से गुजरने की अनुमति मिलने के बाद यह टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर यहां पहुंचा।
दीनदयाल पोर्ट के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि भारत का झंडा लगा टैंकर 'जग वसंत' लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लेकर शुक्रवार शाम को वडीनार के पश्चिमी तट पर स्थित ऑफशोर टर्मिनल पर लंगर डाल दिया। प्रवक्ता ओमप्रकाश ददलानी ने बताया कि 14 सदस्यों वाला क्रू काफी अच्छे मूड में लग रहा था और मेडिकल रूप से भी फिट पाया गया। दीनदयाल पोर्ट ही इस ऑफशोर टर्मिनल का संचालन करता है।
अनुमान से ज्यादा समय लगा पहुंचने में
उन्होंने बताया कि जहाज शुक्रवार रात 8 बजे लंगर डालकर रुका। कुछ रिपोर्टों में कहा जा रहा था कि यह पहले ही आ गया था, वे गलत थीं। रास्ते में सामान्य बदलावों के कारण जहाज को पहुंचने में अनुमान से ज्यादा समय लगा। अधिकारी के अनुसार, क्रू ने 230 मीटर लंबे जहाज को बड़ी कुशलता से चलाया और उन्हें अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र से एस्कॉर्ट करके लाया गया।
दूसरे जहाज में ट्रांसफर किया जाएगा
शिपिंग अधिकारियों ने बताया कि भारत पेट्रोलियम कॉर्प द्वारा चार्टर किए गए टैंकर में 47000 टन LPG का कार्गो है। यह देश में खाना पकाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ईंधन है। इसे आगे की ढुलाई के लिए शनिवार को किसी समय दूसरे जहाज में ट्रांसफर किया जाएगा।
आईओसी का LPG टैंकर भी भारतीय समुद्री सीमा में पहुंचा
एक दूसरे अधिकारी ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा चार्टर किया गया एक और LPG टैंकर 'पाइन गैस', सुरक्षित रूप से भारतीय समुद्री सीमा में पहुंच गया है। अधिकारी इसके विवरण के बारे में जल्द ही आधिकारिक पुष्टि करने वाले हैं।
ईरान ने नेविगेशन में सहायता की
टैंकर ईरान के द्वीपों लारक और केशम के बीच एक संकरे गलियारे से गुजरे। यह एक ऐसा मार्ग है जिसे ईरान ने अपनी अनुमति प्राप्त जहाजों के लिए निर्धारित किया है। भारतीय अधिकारियों ने बताया कि इस मार्ग की निगरानी ईरानी सेना और नौसेना द्वारा की जा रही है, जिन्होंने इस जलडमरूमध्य को पार करने वाले दो पिछले भारतीय जहाजों को नेविगेशन में सहायता की थी।
2 LPG टैंकर पिछले हफ्ते पहुंचे थे
दो और LPG टैंकर शिवालिक और MT नंदा देवी पिछले हफ्ते की शुरुआत में ईरान से मंजूरी मिलने के बाद भारत के पश्चिमी तट पर पहुंच गए थे। ईरान ने पिछले महीने के आखिर में अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को बंद कर दिया है। इस नाकेबंदी के कारण कच्चे तेल और गैस के वैश्विक प्रवाह का पांचवां हिस्सा रुक गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन