Saudi Arab to Hyderabad indigo flight emergency landing in Ahmadabad after bomb threat मदीना से 180 यात्रियों को लेकर निकली इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

मदीना से 180 यात्रियों को लेकर निकली इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

मदीना से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी के बाद प्लेन की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। प्लेन में 180 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे।

Thu, 4 Dec 2025 04:07 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान
share
मदीना से 180 यात्रियों को लेकर निकली इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

सऊदी अरब के मदीना से हैदराबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 058 में बम की धमकी के बाद हड़कंप मच गया। आपात स्थिति में प्लेन को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। विमान में कुल 180 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, उड़ान के दौरान प्लेन में बम होने की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया गया। एटीसी ने सतर्कता बरतते हुए विमान को अहमदाबाद की ओर डायवर्ट करने का निर्देश दिया।

डीसीपी अतुल कुमार बंसल का मामले में कहना है कि आज मदीना से हैदराबाद जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है क्योंकि फ़्लाइट के बारे में हैदराबाद एयरपोर्ट पर एक धमकी भरा ईमेल मिला था। सभी जांच एजेंसियां ​​जांच कर रही हैं। हैदराबाद पुलिस इसकी जांच कर रही है। अभी तक किसी भी यात्री की कोई संदिग्ध गतिविधि की सूचना नहीं मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हवाई अड्डों पर हाहाकार, एक के बाद एक इंडिगो की कई उड़ानें रद्द; आखिर क्या वजह?

डीसीपी अतुल बंसल ने आगे बताया कि चूंकि अहमदाबाद सबसे नजदीकी एयरपोर्ट था, इसलिए पायलट ने सुरक्षा के मद्देनज़र तुरंत फ्लाइट यहां उतार दी। घटना की सूचना मिलते ही लोकल पुलिस, CISF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं। यात्रियों को विमान से उतारकर टर्मिनल में सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि विमान की प्रारंभिक तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

एयरपोर्ट पर सुरक्षा प्रोटोकॉल को सक्रिय करते हुए बम डिस्पोजल टीम, डॉग स्क्वॉड और तकनीकी विशेषज्ञ विमान के हर हिस्से की गहन जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जब तक पूरी तरह संतुष्टि न हो जाए, विमान को उड़ान की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इंडिगो की ओर से जारी बयान के मुताबिक, “फ्लाइट मदीना से हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी। अहमदाबाद में सुरक्षा कारणों से डायवर्ट किया गया है। सभी मानक प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।