In Vadodara a husband murdered his wife on suspicion of an affair. नजर रखने खातिर घर में लगाए CCTV कैमरे, अफेयर के शक में पति ने पत्नी का किया मर्डर, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

नजर रखने खातिर घर में लगाए CCTV कैमरे, अफेयर के शक में पति ने पत्नी का किया मर्डर

मामला गुजरात के वडोदरा का है। पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से अफेयर चल रहा है। अपनी पत्नी की रखवाली के लिए उसने घर पर सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए, लेकिन फिर अंत में मामला इतना बिगड़ गया कि उसने अपनी पत्नी को जान से मारकर खत्म कर दिया।

Mon, 16 March 2026 01:58 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, वडोदरा
share
नजर रखने खातिर घर में लगाए CCTV कैमरे, अफेयर के शक में पति ने पत्नी का किया मर्डर

पति-पत्नी और वो! इस वो के होने के शक में एक पति ने अपनी पत्नी को चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया। मामला गुजरात के वडोदरा का है। पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से अफेयर चल रहा है। अपनी पत्नी की रखवाली के लिए उसने घर पर सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए, लेकिन फिर अंत में मामला इतना बिगड़ गया कि उसने अपनी पत्नी को जान से मारकर खत्म कर दिया।

चाकू मारकर पत्नी का किया काम तमाम

पुलिस के मुताबिक, बंटी सोलंकी ने वडोदरा के बकरावाड़ी इलाके में अपने घर पर झगड़े के बाद अपनी पत्नी रीता की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक महिला का नाम रीता है। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। एक बेटे की उम्र 13 साल है, दूसरे की ढाई साल। जानकारी के मुताबिक, पति के वार के दौरान ही पत्नी की मौत हो गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शराब घोटाला केस में CBI को मिली राहत HC ने रखी बरकरार; आज की सुनवाई में क्या हुआ
ये भी पढ़ें:पिंक सहेली कार्ड; 12 दिन में कितनी महिलाओं ने बनवाया, कहां-कहां मिल रहा है?

CCTV कैमरे, जांच और हत्या का मकसद

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पत्नी की हत्या के बाद सोलंकी मौके से भाग गया, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसे पकड़ लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों के बीच लंबे समय से तनाव था। अपनी पत्नी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का शक होने के कारण आरोपी ने अपनी पत्नी पर नज़र रखने के लिए घर में CCTV कैमरे भी लगवाए थे। यह पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है कि हत्या के पीछे कोई और मकसद तो नहीं था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केजरीवाल शराब घोटाले में राहत को अपनी जीत बता रहे? क्या बोलीं सीएम रेखा गुप्ता
ये भी पढ़ें:हिमाचल में बर्फबारी से मार्च के बीच लौटी ठंड, 20 मार्च तक अलर्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।