Gym trainer blackmailing and exploiting married Hindu woman in Surat Gujarat गुजरात में महिला को प्रेमजाल में फंसा ब्लैकमेल करने लगा जिम ट्रेनर, फोटो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 5 लाख, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

गुजरात में महिला को प्रेमजाल में फंसा ब्लैकमेल करने लगा जिम ट्रेनर, फोटो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 5 लाख

अवैध रिश्ते की वजह से महिला की जिंदगी बिखरने लगी। जब महिला के पति को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने अपनी शादी बचाने के लिए आरोपी से संपर्क किया, लेकिन हालात सुधरने के बजाय, आरोपी ब्लैकमेलर बन गया।

Tue, 14 April 2026 10:15 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, सूरत, गुजरात
share
गुजरात में महिला को प्रेमजाल में फंसा ब्लैकमेल करने लगा जिम ट्रेनर, फोटो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 5 लाख

सूरत में एक मुस्लिम जिम ट्रेनर द्वारा एक शादीशुदा हिंदू महिला को प्रेम जाल में फंसाकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने जब आरोपी से कहा कि वह उसकी पत्नी से दूर हो जाए, तो आरोपी ने महिला के अश्लील फोटोज-वीडियोज वायरल करने की बात कहते हुए उसे धमकाना शुरू कर दिया, साथ ही उससे 5 लाख रुपए भी मांगे। यहां तक कि एक बार उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उससे 50 हजार रुपए भी लूट लिए थे।

आखिरकार परेशान होकर महिला के पति ने सूरत शहर की SOG पुलिस से इस बात की शिकायत कर दी। जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सात साल पहले महिला को प्रेमजाल में फंसाया

घटना की जानकारी देते हुए सूरत के DCP राजदीप सिंह नाकुम ने कहा कि 'आरोपी जिम ट्रेनर का नाम शब्बीर असगर ट्रंकवाला है, जो कि कांच का धंधा करता है। पीड़िता से उसकी मुलाकात 7 साल पहले सिटी लाइट एरिया में स्थित एक जिम 'पूजा L1' में हुई थी, जिसके बाद आरोपी ट्रेनर ने महिला को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और धीरे-धीरे उसका विश्वास जीतकर उसके अश्लील फोटोज-वीडियोज बना लिए।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात में पॉलिटिकल ट्विस्ट: 1 घर, 2 कैंडिडेट, 3 पार्टियों ने दिए टिकट

रोज-रोज की लड़ाइयों से परेशान पति ने लगाई गुहार

अधिकारी ने आगे कहा कि 'आरोपी की वजह से महिला का शादीशुदा जीवन खतरे में पड़ गया, और उस ट्रेनर के साथ करीबियों की वजह से आए दिन पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगे। इसके बाद पीड़ित पति ने पत्नी को आरोपी जिम ट्रेनर के चंगुल से बचाने का सोचा और उससे अपनी पत्नी की जिंदगी से बेदखल होने का अनुरोध किया। पीड़ित पति ने उसे बताया कि उसकी वजह से घर में बहुत लड़ाइयां हो रही हैं और घर के सभी लोग बहुत परेशान हो रहे हैं। हालांकि आरोपी को उसकी अपील से कुछ फर्क नहीं पड़ा।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP: रील बनाने की सनक में बाइक सवार 3 युवकों की मौत, 2 घायल; ट्रेलर में घुसी बाइक

फोटो-वीडियो होने की बात कह मांगे 5 लाख

यहां तक कि आरोपी ट्रेनर ने पीड़ित पति को यह कहकर धमकाते हुए 5 लाख रुपए की डिमांड कर दी कि 'मेरे पास तुम्हारी पत्नी के निजी फोटोज-वीडियोज हैं, अगर तू मुझे 5 लाख रुपए नहीं देगा तो उन फोटो-वीडियो को वायरल कर दूंगा।' इसके बाद जब वह शख्स अगली बार आरोपी से मिलने गया तो आरोपी ने अपने पास रखे कांच के तिकोने टुकड़े को फरियादी के गले पर रखते हुए उससे 50 हजार रुपए भी लूट लिए।' तब जाकर फरियादी ने इस बारे में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद शब्बीर ट्रंकवाला को गिरफ्तार कर लिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देख रही हूं वो आजकल वकील हो गए हैं; केजरीवाल का जिक्र कर क्या बोलीं CM गुप्ता

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।